Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे बनाम भारत टी20 मुकाबले 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होंगे, नोट करें मैच टाइमिंग 

India vs Zimbabwe 48th Match (Image Credit- Twitter X)
India vs Zimbabwe 48th Match (Image Credit- Twitter X)

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर शर्मनाक हार के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है। जिम्बाब्वे और भारत के बीच 23 जुलाई से तीन मैचों की इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने वाली है। बता दें कि इस टी20 सीरीज से पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 और इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का सामना करना पड़ा है। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया का आत्मविश्वास कमजोर होगा।

हालांकि, फिर भी टीम इंडिया को कम नहीं आंका जा सकता, क्योंकि टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी आदि जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। दूसरी ओर, इस टी20 सीरीज के मैच क्रिकेट फैंस को भारतीय समयनुसार होते हुए नजर नहीं आएंगे, जो नाॅर्मल समय पर शाम 7.30 बजे शुरू होते हैं।

इतने बजे शुरू होंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच

बता दें जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 मैच भारतीय समयनुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होंगे। सभी मैच इसी टाइमिंग पर हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जाएंगे। अगल लोकल समय की बात करें तो जिम्बाब्वे के उस समय लोकल टाइम दोपहर का 1 बजे होगा।

खैर, जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने पिछली हार से सबक लेते हुए कुछ अहम बदलाव किए हैं। इस टीम में मिडिल ऑर्डर को बेहतर बनाने के लिए रिंकू सिंह को वापिस शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह, अशोक शर्मा और मयंक यादव को पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है। ये सभी खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि विश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

जिम्बाब्वे बनाम भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज का फुल क्रिकेटिंग शेड्यूल

पहला टी20आई – 23 जुलाई, गुरूवार हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

दूसरा टी20आई – 25 जुलाई, शनिवार हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

तीसरा टी20आई – 26 जुलाई, रविवार हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

আরো সর্বশেষ সংবাদ

The Hundred 2026: घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए जैकब बेथेल! डोनोवन फरेरा संभालेंगे बर्मिंघम फीनिक्स की कमान

Jacob Bethell withdraws from The Hundred with knee injury (image via X) बर्मिंघम फीनिक्स और इंग्लैंड के आने वाले समर शेड्यूल को एक बड़ा झटका लगा है कि क्यूंकि ऑलराउंडर...

SM Trends: 21 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आज ही के दिन, यानी 21 जुलाई 2014 को, इशांत शर्मा ने लॉर्ड्स में शॉर्ट-बॉल की बौछार करते हुए जबरदस्त बॉलिंग की थी। उन्होंने...

SL vs IND: इस सप्ताह घोषित हो सकती है टेस्ट टीम, वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर टिकीं चयनकर्ताओं की नजरें

SL vs IND: India likely to announce Test squad for Sri Lanka tour this week (image via X) अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सीनियर पुरुष चयन समिति के इस हफ्ते...

21 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा की निकली लॉटरी, इंग्लैंड के रॉयल वनडे कप में करेंगे शिरकत भारतीय बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को इंग्लैंड...