Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

SRH vs RR: ‘हमारे पास वैभव के लिए कई प्लान हैं’ एलिमिनेटर मैच से पहले कप्तान पैट कमिंस का बड़ा बयान

Pat Cummins and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)
Pat Cummins and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला आज 27 मई, बुधवार को शाम 7.30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स के बीच, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं, इस मैच में एक बार फिर से क्रिकेट फैंस की नजर राजस्थान राॅयल्स के 15 वर्षीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। वह अकेले अपने दम पर मैच जिताने का दम रखते हैं। साथ ही हैदराबाद के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में उन्होंने शतकीय पारी भी खेली थी।

दूसरी ओर, राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी की चुनौती को स्वीकार करते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है। कमिंस ने कहा है कि उनके पास वैभव को लेकर कई प्लान है।

पैट कमिंस का बड़ा बयान

हैदराबाद बनाम राजस्थान मुकाबले से पहले जियोस्टार से बात करते हुए कमिंस ने कहा, ‘एक गेंदबाज के तौर पर यह हमेशा एक संतुलन बनाने जैसा होता है कि आप यह समझें कि आप क्या अच्छा करते हैं और अपनी ताकत के हिसाब से कैसे गेंदबाजी करेंगे। लेकिन जब हर टीम की प्लेइंग इलेवन में एक या दो ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो विरोधी टीम से मैच छीन सकते हैं, तो आप प्लान ‘बी’ या प्लान ‘सी’ पर काम करने में थोड़ा ज्यादा समय बिताते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम उनके (वैभव) लिए योजना बनाएंगे। भले ही उन्होंने पिछली बार हमारे खिलाफ शतक बनाया था, लेकिन मुझे लगता है कि कुछ समय ऐसा भी था जब हमने उनके सामने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और उन्हें शांत रखा था। वहीं दूसरी तरफ वह हमसे आगे निकल गए। इसलिए, हम उससे सीख लेंगे।’

पैट कमिंस ने आगे कहा, ‘जाहिर तौर पर आप फिर से बिल्कुल शून्य से शुरुआत करते हैं, लेकिन आप पिछले मैचों से सीख जरूर लेते हैं। हमने उनके खिलाफ दो बार खेला है। हमने उनके कई खिलाड़ियों को करीब से देखा है। हमारे कई खिलाड़ी उन मैचों को याद कर सकते हैं जहां उन्हें सफलता मिली थी और फाइनल्स में जाने से पहले उस पर भरोसा कर सकते हैं।’

আরো সর্বশেষ সংবাদ

RCB in IPL Finals: आईपीएल फाइनल में कैसा है आरसीबी का प्रदर्शन? यहां जानें 

RCB (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 92 रनों से मिली एकतरफा जीत के बाद,...

SRH vs RR: एलिमिनेटर मैच में ये 3 बड़े रिकाॅर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी के पास आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में कुछ शानदार आईपीएल रिकाॅर्ड्स को अपने नाम करने का मौका...

27 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल एलिमिनेटर में आज हैदराबाद का सामना राजस्थान से आईपीएल के जारी सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला आज 27 मई, बुधवार...

RCB के लगातार दूसरे IPL फाइनल में पहुंचने पर पूर्व मालिक विजय माल्या का जोशीला पोस्ट

Vijay Mallya Reacts as RCB Storm Into Second Consecutive IPL Final (image via X) डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार (26 मई) को क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस को...