Skip to main content

ताजा खबर

SRH vs LSG, Match 10: हैदराबाद या लखनऊ, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026: SRH vs LSG, head to head record (image via X)
IPL 2026: SRH vs LSG, head to head record (image via X)

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 के 10वें मैच में 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन करेंगे, जबकि लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत संभालेंगे।

लखनऊ इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स से अपने घरेलू मैदान पर हारने के बाद आ रही है। उन्होंने बल्लेबाजी तो काफी अच्छी की, लेकिन उनके गेंदबाज उस स्कोर का बचाव करने में सफल नहीं हो पाए।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस टूर्नामेंट में अब तक 2 मैच खेले हैं; पहला मैच वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार गए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार वापसी की।

IPL 2026, SRH vs LSG: मैच डिटेल्स

मैच  सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 10, आईपीएल 2026
वेन्यू राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
समय और तारीख 5 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल और जियो हाॅटस्टार (ऐप व वेबसाइट)

SRH vs LSG: हेट डू हेड रिकाॅर्ड

हेड टू हेड के मुकाबलों की बात करें तो, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 6 कुल मुकाबलों में 4 जीत के साथ बढ़त बना रखी है।

मैच खेले  6
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते  4
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते 2
टाइ/नो रिजल्ट 0

SRH vs LSG स्क्वाड

हैदराबाद स्क्वाड: ईशान किशन, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, जैक एडवर्ड्स, हर्ष दुबे, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा

लखनऊ स्क्वाड: ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, जोश इंगलिस, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, मयंक यादव, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्टजे, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर

আরো ताजा खबर

IPL 2026: SRH vs LSG मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, SRH vs LSG: top 3 players to watch out (image via getty) सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 10वां मैच 5 अप्रैल को...

IPL 2026, SRH vs LSG: हैदराबाद और लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

IPL 2026, SRH vs LSG: Pitch report and probable playing xi (image via getty) सनराइजर्स हैदराबाद रविवार, 5 अप्रैल को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के...

IPL 2026: आयुष म्हात्रे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचा इतिहास! तोड़ा सुरेश रैना का IPL रिकॉर्ड

IPL 2026: Ayush Mhatre (image via X) आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में, चेन्नई सुपर किंग्स के युवा स्टार आयुष म्हात्रे ने दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना के लंबे समय...

IPL 2026: आईपीएल में सीएसके की लगातार दूसरी हार, अब पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से हराया 

PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 7वां मैच आज 3 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया।...