

आईपीएल 2026 का 23वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने एक 102 मीटर लंबा छक्का मारा है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मार्श ने यह छक्का भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर लगाया। मार्श ने भुवी द्वारा फेंकी गई लेंथ गेंद को स्क्वायर लेग की ओर तेजी खेला। गेंद बल्ले से संपर्क करते हुए सीधे चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर जा लगी। इस शाॅट से पहले भुवी ने इस ओवर की पहली पांच गेंदों पर कुछ ही रन दिए थे, लेकिन आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मार्श ने ओवर को बड़ा बनाया।
देखें किस तरह मिचेल मार्श ने मारा ये लंबा छक्का
1⃣0⃣2⃣m MONSTER 😮
Mitchell Marsh sends this into the orbit 🚀
Updates ▶️ https://t.co/UztAZM9l0q#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/sPPaaxDbTw
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2026
आरसीबी को जीत के लिए बनाने होंगे 147 रन
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं, तो आरसीबी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स निर्धारित 20 ओवरों में 146 रनों पर सिमट गई। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 40, आयुष बडोनी ने 38 और मुकुल चौधरी ने 39 रनों की पारी खेली, लेकिन और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। एडेन मार्करम 12, ऋषभ पंत 1, निकोलस पूरन 1 और अब्दुल समद 0 ने आज बल्लेबाजी में निराश किया।
दूसरी ओर, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। हरफनमौला रासिख डार सलाम ने 4 ओवर में 24 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को 3, क्रुणाल पांड्या को 2 और जोश हेजलवुड को 1 विकेट मिला। साथ ही मुकाबले में क्रुणाल ने 100 आईपीएल विकेट का भी आंकड़ा भी छुआ।
खैर, अब देखने लायक आरसीबी लखनऊ सुपर जायंट्स से मिले 147 रनों के आसान लक्ष्य को कितनी जल्दी हासिल कर पाती है।
RCB vs LSG, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 23वें मैच में 5 विकेट से हराया
शान मसूद बने रहेंगे पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान, सरफराज अहमद संभालेंगे हेड कोच का पद: रिपोर्ट
‘विराट कोहली-रोहित शर्मा को सिर्फ गौतम गंभीर ही ना कह सकता है’ आईपीएल के बीच मुनाफ पटेल का बोल्ड बयान 

