Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के बंपर दौरे का किया ऐलान, 7 साल में पहली बार होगा ऐसा 

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के बंपर दौरे का किया ऐलान, 7 साल में पहली बार होगा ऐसा 
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 2026 में भारतीय टीम के दौरे की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया इस बार अक्टूबर से नवंबर महीने के बीच न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान वह पांच मैचों की टी20आई, पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज सहित कुल 12 मैच खेलती हुई नजर आएगी। यह पहली बार होगा जब भारत मल्टीफाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर होगी।

साथ ही यह पिछले 7 सालों में पहली बार होगा, जब भारतीय क्रिकेट टीम किसी टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर होगी। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2019 में टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा किया था। तो वहीं, साल 2022 के बाद यह भारत का पहला व्हाइट बाॅल टूर होगा।

22 अक्टूबर से शुरू होगा दौरा

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से शुरू होगा। पहले दो टी20 मुकाबले इसी मैदान पर खेले जाएंगे। जबकि तीसरी टी20 मैच वेलिंगटन, चौथा टी20 ऑकलैंड और पांचवां व आखिरी टी20 मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा।

इसके बाद 4 नवबंर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच ऑकलैंड, दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन, तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन और चौथा व पांचवा वनडे मैच माउंट मौगुनई में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के बाद खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट के दो मैच दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से 23 नवंबर के बीच वेलिंगटन और दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

भारत के न्यूजीलैंड दौरे 2026 का फुल शेड्यूल

मैच तारीख  वेन्यू 
पहला टी20आई 22 अक्टूबर क्राइस्टचर्च
दूसरा टी20आई 24 अक्टूबर क्राइस्टचर्च
तीसरा टी20आई 27 अक्टूबर वेलिंगटन
चौथा टी20आई 30 अक्टूबर ऑकलैंड
पांचवां टी20आई 01 नवंबर हैमिल्टन
पहला वनडे 04 नवंबर ऑकलैंड
दूसरा वनडे 07 नवंबर वेलिंगटन
तीसरा वनडे 10 नवंबर हैमिल्टन
चौथा वनडे 13 नवंबर माउंट मौगुनई
पांचवां वनडे 15 नवंबर माउंट मौगुनई
पहला टेस्ट 19-23 नवंबर वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट 27 नवंबर-01 दिसंबर क्राइस्टचर्च

 

আরো সর্বশেষ সংবাদ

Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम 

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच 28 जून, रविवार...

IRE vs IND: आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को दूसरे टी20 में 1 रन से हराकर टी20 सीरीज को 2-0 से किया अपने नाम 

Ireland vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और आयरलैंड के बीच जारी दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा व आखिरी मैच 28 जून, रविवार को बेलफास्ट...

Women’s T20 WC 2026: वर्ल्ड कप में आयरलैंड का बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 12 साल का सूखा

Women’s T20 WC 2026: Ireland has finally won in the Women’s Twenty20 World Cup (image via getty) विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (27 जून) को इतिहास रचा गया,...

‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ

India vice-captain Smriti Mandhana has promised an aggressive approach against Australia (image via getty) स्मृति मंधाना ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले महिला टी20...