Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IRE vs IND: आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को दूसरे टी20 में 1 रन से हराकर टी20 सीरीज को 2-0 से किया अपने नाम 

Ireland vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)
Ireland vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

भारत और आयरलैंड के बीच जारी दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा व आखिरी मैच 28 जून, रविवार को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला गया। बता दें इस नजदीकी मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को 1 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है।

इस जीत के बाद आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज को 2-0 से जीतकर इतिहास रचा। यह भारत के टी20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार है जब उसे आयरलैंड के खिलाफ किसी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरिश टीम ने 155 रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन इस टारगेट का पीछा करते हुए मैन इन ब्लू 153 रन ही बना पाए।

आयरलैंड बनाम भारत दूसरे टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मेजबान आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 154 रन बनाए। हालांकि, आयरलैंड ने भले ही दो विकेट पावरप्ले में गंवा दिए थे, लेकिन मिडिल ऑर्डर में हैरी टेक्टर ने 53 और बेंजामिन कैलित्ज ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली, और टीम का स्कोर 150 के पार लगाया।

दूसरी ओर, भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह व शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिले। साथ ही हर्षित राणा के हाथ 1 विकेट लगा।

इसके बाद, जब भारत आयरिश टीम से मिले 155 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 153 रन ही बना सकी। पहले टी20 मुकाबले की तरह इस मैच में भी भारतीय बल्लेबाजी ने निराश किया।

आज भारत के दोनों ओपनर गोल्डन डक पर आउट हो गए। तो मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन ने 12 और श्रेयस अय्यर ने 10 रन बनाकर निराश किया। हालांकि, तिलक वर्मा ने जरूर 55 रनों उपयोगी पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाई। आयरलैंड के लिए जय मूंद्रा व मैथ्यू हाॅलार्ड को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा मैथ्यू एच व हैरी टेक्टर के हाथ 1-1 सफलता लगी।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम 

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच 28 जून, रविवार...

Women’s T20 WC 2026: वर्ल्ड कप में आयरलैंड का बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 12 साल का सूखा

Women’s T20 WC 2026: Ireland has finally won in the Women’s Twenty20 World Cup (image via getty) विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (27 जून) को इतिहास रचा गया,...

‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ

India vice-captain Smriti Mandhana has promised an aggressive approach against Australia (image via getty) स्मृति मंधाना ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले महिला टी20...

Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 World Cup 2026, IND W vs AUS W: match preview (image via getty) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में, भारतीय महिला टीम...