Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: MI vs CSK, Match 33: मुंबई बनाम चेन्नई मैच मे बने ये रिकाॅर्ड और माइलस्टोन 

IPL 2026: MI vs CSK, Match 33: मुंबई बनाम चेन्नई मैच मे बने ये रिकाॅर्ड और माइलस्टोन 
Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)
Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की गाड़ी, जीत की पटरी पर लौट आई है। मैच नंबर 33 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हीं के होम ग्राउंड पर चेन्नई ने 103 रनों से से बड़ी जीत हासिल की, जो उसकी रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत भी है।

होम टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की 101* रनों की शतकीय पारी के दम पर, 207 रनों का एक मजबूत स्कोर बनाया।

जवाब में, एमआई के लिए यह रात निराशाजनक रही क्योंकि वे 19 ओवरों में मात्र 104 रन पर ऑल आउट हो गए। उनकी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही, दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक और नमन धीर के विकेट जल्दी-जल्दी गिरते रहे और वे 11 रन पर 3 विकेट ही बना पाए।

सीएसके के स्पिनर विपक्षी टीम पर हावी रहे, उन्होंने न केवल समय पर विकेट लिए बल्कि रन गति पर भी अंकुश लगाया। अकील हुसैन ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने चार ओवरों में 17 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि नूर अहमद ने दो विकेट लिए।

IPL 2026 के मैच नंबर 33 में बने ये रिकाॅर्ड, स्टैट व माइलस्टोन

103 रन – सीएसके ने आईपीएल इतिहास में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत हासिल की

103 रन – यह रनों के हिसाब से मुंबई इंडियंस की आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी हार है

103 रन – यह वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है

CSK – सीएसके ने इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा (19) जीत हासिल कर ली है

संजू सैमसन – सीएसके की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

संजू सैमसन – सीएसके की ओर से एक सीजन में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

संजू सैमसन – आईपीएल इतिहास में पांच शतक पूरे किए

मिचेल सेंटनर – टी20 करियर में सेंटनर ने 100 कैच पूरे किए

আরো সর্বশেষ সংবাদ

30 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का...

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! महिला टी20 विश्व कप में बनाया भारत का सबसे तेज पचासा

Harmanpreet Kaur (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 जून (रविवार) को लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...