

आईपीएल के जारी 19वें सीजन के मैच नंबर 63 में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 18 मई को शाम 7.30 बजे से चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए, इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करना जरूरी होगा। तो वहीं, हैदराबाद एक और जीत हासिल कर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा देगी। फिलहाल, आईपीएल 2026 की अंक तालिका में चेन्नई 12 मैचों में 12 अंक लिए छठे पायदान पर है, जबकि हैदराबाद 12 मैचों में 14 अंक लिए तीसरे पायदान पर मौजूद है।
CSK vs SRH मैच डिटेल्स
| मैच | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच 63, IPL 2026 |
| वेन्यू | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| तारीख और समय | सोमवार 18 मई 2026, 7:30 PM (IST) |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट) |
CSK vs SRH हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 24 |
| चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते | 16 |
| सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते | 08 |
| नो रिजल्ट/टाई | 00 |
| सबसे पहले मैच | 25 अप्रैल, 2013 (चेन्नई ने जीता) |
| हालिया मैच | 18 अप्रैल, 2026 (हैदराबाद ने जीता) |
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई: पिच रिपोर्ट
चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अब तक छह मैच खेले जा चुके हैं, और ये मैच काफी हाई स्कोरिंग रहे हैं, जिनमें टीमें अक्सर 200 से अधिक रन बनाती हैं। छह मैचों में से चार मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जिससे पता चलता है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच बेहतर होती जाती है। हालांकि, कुछ मैचों में पिच पर थोड़ी टर्न और ग्रिप देखने को मिली। कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं।
CSK vs SRH: संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा/एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड
जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

