

आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 16 मई को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा
केकेआर को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बहुत जरूरी है। तो वहीं, शुभमन गिल एंड कंपनी इस मैच में जीत हासिल करते ही प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन सकती है। गुजरात टाइटंस 12 मैचों बाद 16 अंक लिए पाॅइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। तो वहीं, केकेआर 11 मैचों बाद 9 अंक लिए 8वें पायदान पर मौजूद है।
KKR vs GT मैच डिटेल्स
| मैच | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस, मैच 60, IPL 2026 |
| वेन्यू | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
| तारीख और समय | शनिवार 16 मई 2026, 7:30 PM (IST) |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट) |
KKR vs GT हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 06 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते | 01 |
| गुजरात टाइटंस ने जीते | 04 |
| नो रिजल्ट/टाई | 01 |
| सबसे पहले मैच | 23 अप्रैल, 2022 (जीटी ने जीता) |
| हालिया मैच | 17 अप्रैल, 2026 (जीटी ने जीता) |
ईडन गार्डन्स, कोलकाता: पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स एक ऐसा मैदान है जहां कप्तान आमतौर पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं। भारत में इसकी पिच सबसे तेज है, और यह विशेष रूप से मैच के दूसरे भाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस मैदान पर अब तक चार मैच खेले जा चुके हैं, और पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हुई है।
KKR vs GT: संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक
इम्पैक्ट प्लेयर: राॅवमैन पाॅवेल/मथीशा पाथिराना
गुजरात टाइटंस (GT)0: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा
15 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“खुद को बार-बार साबित करना पड़े तो….” – विराट कोहली का 2027 वर्ल्ड कप पर बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर नहीं, रवि शास्त्री ने भारत की टी20 कप्तानी के लिए सुझाया नया नाम
LSG vs CSK: इकाना में होगी कांटे की टक्कर, इन 3 प्लेयर बैटल पर रहेंगी सबकी नजरें

