

आईपीएल 2026 में जहां दुनिया भर के स्टार खिलाड़ियों और करोड़ों रुपये में खरीदे गए क्रिकेटरों पर सभी की नजरें थीं, वहीं कुछ ऐसे युवा और कम चर्चित खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी अलग पहचान बनाई।
इन खिलाड़ियों ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई। आइए जानते हैं उन पांच सरप्राइज पैकेज खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने IPL 2026 में सबसे ज्यादा प्रभावित किया।
5. कूपर कॉनोली
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज कूपर कॉनोली ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में शानदार छाप छोड़ी। पंजाब किंग्स ने पूरे सीजन उन्हें नंबर-3 पर मौका दिया और उन्होंने टीम के भरोसे को सही साबित किया।
22 वर्षीय बल्लेबाज ने 491 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 163.12 रहा। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी लगाए। कूपर ने कई मौकों पर आक्रामक बल्लेबाजी कर पंजाब को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनकी बल्लेबाजी ने साबित किया कि भविष्य में वह बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं।
4. हिंगे
महाराष्ट्र के युवा तेज गेंदबाज हिंगे ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत ऐतिहासिक अंदाज में की। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में उन्होंने पहली ओवर में तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
वह आईपीएल इतिहास में अपने पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने। हिंगे ने सात मैचों में 14 विकेट हासिल किए। हालांकि, उनका इकॉनमी रेट थोड़ा महंगा रहा, लेकिन उनकी विकेट लेने की क्षमता ने सभी को प्रभावित किया।
3. मुकुल चौधरी
मुकुल चौधरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेली गई अपनी विस्फोटक पारी से रातों-रात पहचान बना ली। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 54 रन बनाकर लखनऊ को अविश्वसनीय जीत दिलाई। मुकुल ने पूरे सीजन में 10 मैच खेले और 170 रन बनाए। हालांकि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा की झलक जरूर दिखाई।
2. साकिब हुसैन
साकिब हुसैन के लिए IPL 2026 किसी सपने से कम नहीं रहा। पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। इस बार हैदराबाद ने उन पर भरोसा जताया और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
साकिब ने 11 मैचों में 15 विकेट लिए और लगातार विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और विकेट निकालने की क्षमता टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हुई।
1. प्रिंस यादव
भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स का सीजन बेहद खराब रहा और टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही, लेकिन प्रिंस यादव उनके लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात बनकर उभरे।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 14 मैचों में 16 विकेट लिए और मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए गेंदबाजी की। उनका इकॉनमी रेट 8.83 रहा, जो टी20 क्रिकेट में काफी प्रभावशाली माना जाता है।
शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारतीय टीम में चयन के रूप में मिला। आईपीएल के बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई।
इन पांच खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि आईपीएल सिर्फ बड़े सितारों का मंच नहीं है, बल्कि यह नए खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने और दुनिया के सामने पहचान बनाने का मौका देता है।
क्यों गई ऋषभ पंत की टेस्ट उप-कप्तानी? हेड कोच गंभीर ने दिया जबाव
भारतीय टी20 कप्तानी में कौन करेगा सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस? पूर्व विकेटकीपर ने अय्यर नहीं बल्कि सुझाया ये नाम
5 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs AFG 2026: ऋतुराज गायकवाड़ लेंगे चोटिल विराट कोहली की जगह, रजत पाटीदार होंगे इंडिया ‘ए’ टीम में शामिल

