Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स या गुजरात टाइटंस, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी यहां जानें 

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स या गुजरात टाइटंस, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी यहां जानें 
LSG vs GT (Image Credit- Twitter X)
LSG vs GT (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 में 19वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार 11 अप्रैल को होने जा रहा है। यह इस दिन होने वाले डबल हैडर का पहला मुकाबला होगा, जो दोपहर 3.30 बजे से लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

जारी सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो अभी तक मिला-जुला प्रदर्शन देखे को मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन खेले गए तीन मैचों में से 1 में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं, कुछ ऐसा ही हाल गुजरात टाइटंस का भी है। टीम ने भी खेले गए 3 मैचों में से 1 में जीत हासिल की और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा।

लखनऊ और गुजरात दोनों ने अपने आखिरी मैच में जीत हासिल की है। इस लिहाज से फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों ही टीमें जीत की लय का बरकरार रखना चाहेंगी। खैर, आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स के बारे में:

LSG vs GT मैच डिटेल्स 

मैच  लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, मैच-19, आईपीएल 2026
वेन्यू इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
तारीख और समय 12 अप्रैल, रविवार दोपहर 3:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

LSG vs GT हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मैचों में जीत हासिल की है। तो वहीं, एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस चार मैच जीतने में सफल रही है। अभी तक एक भी मैच दोनों टीमों के बीच टाई या कोई परिणाम वाला नहीं रहा है।

मैच खेले  7
लखनऊ सुपर जायंट्स 3
गुजरात टाइटंस 4
टाई/नो रिजल्ट 0
सबसे पहला मैच  28 मार्च, 2022 (गुजरात टाइटंस ने जीता)
हालिया मैच  22 मई, 2025 (लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता)

আরো সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: MI vs RCB मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, MI vs RCB: Top 3 players to watch out (image via X) 2026 आईपीएल के 20वें मैच में, रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में, दो बेहतरीन टीमें...

संजू सैमसन के आईपीएल और इंटरनेशनल शतकों की पूरी लिस्ट देखें यहां

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और आक्रामक अंदाज से क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई है। इंडियन प्रीमियर लीग...

‘बुमराह के खिलाफ खेलने से डरते हैं बल्लेबाज’ सिक्सर किंग युवराज सिंह का बड़ा बयान

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा क्रिकेट में...

IPL 2026: LSG vs GT मैच से पहले जानें क्या है पिच का मिजाज और संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में 

Ekana International Cricket Stadium. (Photo Source: Twitter) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 19 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है।...