Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: रोमांचक मुकाबले लखनऊ ने आरसीबी को 9 रन से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट

LSG vs RCB (Image Credit- Twitter X)
LSG vs RCB (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 का 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस नजदीकी मुकाबले में होम टीम एलएसजी ने आरसीबी को 9 रन से हरा दिया है।

इससे पहले बारिश की वजह से मैच को 19-19 ओवर का कर दिया गया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स ने 210 रनों का एक मजबूत लक्ष्य, आरसीबी के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए बेंगलुरू 203 रन ही बना सकी।

आईपीएल 2026, एलएसजी बनाम आरसीबी मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो आरसीबी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बारिश की वजह से निर्धारित 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 209 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में 9 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 111 रनों की पारी खेली, तो निकोलस पूरन 38 रन बनाकर आउट हुए और अर्शिन कुलकर्णी ने 17 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने अंत में 10 गेंदों में 32* रनों की नाबाद तेज पारी खेली।

दूसरी ओर, आरसीबी की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अनुभवी जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम डार को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब आरसीबी एलएसजी से मिले 210 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 203 रन ही बना पाई, व उसे 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले आरसीबी की शुरुआत बेहद ही खराब रही।

जैकब बैथल 4 और विराट कोहली 0 जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने 34 रनों की पारी खेली, तो कप्तान रजत पाटीदार ने 31 गेंदों में 61 रन बनाए। इसके अलावा टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रन बनाए, तो अंत में क्रुणाल पांड्या 28 और रोमारियो शेफर्ड 23* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

BCCI को KSCA से मिली चौंकाने 10 हजार अतिरिक्त वीआईपी टिकट की मांग, छिन गई IPL फाइनल की मेजबानी

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले की मेजबानी इस बार बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को नहीं मिली, जिससे क्रिकेट फैंस काफी हैरान रह...

SM Trends: 7 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर टीम के विदेशी खिलाड़ी के एक बच्चे की वीडियो को शेयर किया है।...

शिखर धवन ने गुरुग्राम में सोफी शाइन के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Shikhar Dhawan and Sophie Shine (image via X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार शिखर धवन ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में एक और अहम कदम उठाया है। इस चहेते...

IPL 2026, Match 51: DC बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, DC vs KKR: match preview (image via X) संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स शुक्रवार, 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में वापसी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स का...