

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 46वां मैच 3 मई, रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में गुजरात ने रोमांचक अंदाज में 4 विकेट से जीत हासिल की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टेबल टाॅपर पंजाब ने 164 रनों का लक्ष्य गुजरात के सामने जीत के लिए रखा, जिसे शुभमन गिल एंड कंपनी 6 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।
आईपीएल 2026, जीटी बनाम पीबीकेएस मैच का हाल
मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से जानकारी दें, तो गुजरात टाइटंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स गुजरात की शानदार गेंदबाजी के सामने, निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 163 रन ही बना सकी।
मैच में पंजाब के लिए सूर्यांश शेडगे ने 29 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली, तो मार्कस स्टोइनिस ने 40 रनों की पारी खेली। साथ ही मार्को यान्सेन ने 20 रनों की पारी खेली। तो वहीं, गुजरात की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 24 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज व कागिसो रबाडा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा राशिद खान को 1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब गुजरात टाइटंस पंजाब किंग्स से मिले 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.5 ओवरों में 4 विकेट रहते हुए, रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। गुजरात के लिए ओपनर साई सुदर्शन ने 57 रनों की पारी खेली, तो अंत में वाॅशिंगटन सुंदर 23 गेंदों में 5 चौके व 1 छक्के की मदद से 40* रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। सुंदर के अलावा जोस बटलर ने 26 और निशांत संधू ने 15 रनों की पारी खेली।
दूसरी ओर, पंजाब की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाक को 2-2 और मार्को यान्सेन व मार्कस स्टोइनिस को 1-1 विकेट मिला।
IND vs AFG 2026: वनडे सीरीज के लिए कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, देखने मिलेगा युवा-अनुभव का मिश्रण
14 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ODI टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह! तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी, ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम की घोषणा
IPL 2026, Match 59: LSG बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

