Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 का मैच नंब 69 आज 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में होम टीम मुंबई ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से वर्कलोड के चलते अनुभवी जसप्रीत बुमराह यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। जबकि राजस्थान राॅयल्स ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। मुकाबले के लिए नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और खुद कप्तान रियान पराग की आरआर टीम में वापसी हुई है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (MI): रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट

राजस्थान राॅयल्स (RR): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा

राजस्थान राॅयल्स इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

MI vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  32
मुंबई इंडियंस ने जीते 16
राजस्थान रॉयल्स ने जीते  15
नो रिजल्ट/टाई 1
सबसे पहले मैच  7 मई, 2008 (मुंबई इंडियंस ने जीता)
हालिया मैच  07 अप्रैल, 2026 (राजस्थान रॉयल्स ने जीता)

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई: पिच रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच पूरे देश में बैटिंग के लिए सबसे अच्छी पिचों में से एक मानी जाती है। हालांकि, ज्यादातर समय बैट्समैन हावी रहते हैं, फिर भी बॉलर्स मुकाबले से कभी बाहर नहीं होते। तेज बॉलर्स को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है, क्योंकि यह स्टेडियम अरब सागर से बहुत करीब है तो स्टेडियम में हवाएं चलती रहती है। 2026 के आईपीएल में, वानखेड़े स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 222 रहा है, और सनराइजर्स हैदराबाद ने तो 244 रन का लक्ष्य भी सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला और पुरुष श्रेणी के मैचों का शेड्यूल जारी...

“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव

Mayank Yadav on overcoming injury setbacks (image via X) तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20आई मैच में...

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...