Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: क्या विराट कोहली की टखने की चोट गंभीर है? क्रुणाल पांड्या ने दिया बड़ा अपडेट

RCB (Image Credit- Twitter X)
RCB (Image Credit- Twitter X)

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 20 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को उन्हीं के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में 18 रनों से हराया। इस हाईस्कोरिंग मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए। जबाव में हार्दिक पांड्या एंड कंपनी 20 ओवर में 222 रन ही बना सकी।

तो वहीं, मुकाबले में भले ही आरसीबी ने जीत हासिल की, लेकिन उनके लिए इस मैच से एक चिंता की खबर सामने आई है। बता दें इस मुकाबले में 38 गेंदों में पांच चौके व 1 छक्के की मदद से 50 रनों की शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली, टखने की चोट से जूझते हुए नजर आए।

इस वजह से वह मैच की दूसरी पारी में मैदान पर फील्डिंग करने नहीं आए। कोहली की जगह आरसीबी ने जैकब बैथल को सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतारा। हालांकि, पोस्ट मैच के दौरान कोहली मैदान पर दोबारा दिखे और एमआई व साथी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक किया। दूसरी ओर, विराट कोहली की चोट को लेकर हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने एक बड़ा अपडेट दिया है।

क्रुणाल पांड्या ने कोहली की इंजरी को लेकर कही ये बड़ी बात

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद, पोस्ट मैच के दौरान ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने कहा- मैंने अभी फिजियो से बात नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि वह (विराट कोहली) ठीक है। इसलिए, चिंता की कोई बात नहीं है। तो वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि मुझे भी इस बारे में ज्यादा नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं।

क्रुणाल पांड्या और रजत पाटीदार द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विराट कोहली की टखने (एंकल) की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। खैर, अब आरसीबी अपने आगामी मैच में 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। देखने लायक बात होगी कि विराट कोहली क्या इस मैच में मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आते हैं या नहीं?

আরো সর্বশেষ সংবাদ

टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भी BCCI ने हरमनप्रीत कौर पर जताया भरोसा, एशियन गेम्स 2026 के लिए सौंपी टीम की कमान 

Indian Women Team (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने टीम की कप्तान हरमपनप्रीत कौर...

बेलफास्ट से डरहम पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, देखें इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल सिर्फ एक क्लिक में

Team India (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से हारने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड चुनौती के लिए रवाना हो चुकी है। टीम...

30 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का...

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...