Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026 के 5 सबसे महंगे फ्लॉप खिलाड़ी, करोड़ों की कीमत के बावजूद नहीं दिखा पाए दम

Top 5 players IPL 2026 (Image credit Twitter - X)
Top 5 players IPL 2026 (Image credit Twitter – X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग माना जाता है। हर साल फ्रेंचाइज़ियां खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च करती हैं, इस उम्मीद में कि वे मैदान पर मैच जिताने वाले प्रदर्शन करेंगे। इसी क्रम में IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भी कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी, लेकिन उनमें से कुछ सितारे अपनी कीमत के अनुरूप प्रदर्शन करने में पूरी तरह नाकाम रहे।

जहां कुछ खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से टीमों का भरोसा जीता, वहीं कुछ बड़े नाम उम्मीदों का बोझ नहीं संभाल सके। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने IPL 2026 में अपनी महंगी कीमत को सही साबित नहीं किया।

5. आकिब नबी (दिल्ली कैपिटल्स)

Auqib Nabi

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते IPL 2026 की नीलामी में उन्हें लेकर कई टीमों के बीच होड़ देखने को मिली। आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में अपने साथ जोड़ा।

हालांकि, IPL के मंच पर वह अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। आकिब ने पांच मुकाबले खेले, लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इसके अलावा उनका इकॉनमी रेट 11.46 रहा, जो किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद निराशाजनक माना जाता है। दिल्ली को उनसे नई गेंद के साथ प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: CSK ने इन 3 खिलाड़ियों का सही से नहीं किया इस्तेमाल, साबित हो सकते थे बड़े मैच विनर

IPL 2026 3 players CSK (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL 2026 का सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा। पांच बार की चैंपियन टीम ने 14...

IPL 2026 ने बदल दी मुकुल चौधरी की जिंदगी, बोले ‘अब परिवार के सारे कर्ज उतर जाएंगे’

Mukul Choudhary (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी के लिए IPL 2026 किसी सपने के सच होने जैसा रहा। अपने पहले ही...

SM Trends: 3 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को चैंपियन बनाने के बाद, टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली मुंबई एयरपोर्ट पर नजर...

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में सिराज के खेलने पर संदेह, आकिब नबी कर सकते हैं रिप्लेस

Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के खत्म होने के बाद, अब भारतीय टीम के सुपरस्टार 6 जून से शुरू हो रहे अफगानिस्तान के भारत दौरे में खेलते हुए...