Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026 के 5 सबसे महंगे फ्लॉप खिलाड़ी, करोड़ों की कीमत के बावजूद नहीं दिखा पाए दम

IPL 2026 के 5 सबसे महंगे फ्लॉप खिलाड़ी, करोड़ों की कीमत के बावजूद नहीं दिखा पाए दम
Top 5 players IPL 2026 (Image credit Twitter - X)
Top 5 players IPL 2026 (Image credit Twitter – X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग माना जाता है। हर साल फ्रेंचाइज़ियां खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च करती हैं, इस उम्मीद में कि वे मैदान पर मैच जिताने वाले प्रदर्शन करेंगे। इसी क्रम में IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भी कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी, लेकिन उनमें से कुछ सितारे अपनी कीमत के अनुरूप प्रदर्शन करने में पूरी तरह नाकाम रहे।

जहां कुछ खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से टीमों का भरोसा जीता, वहीं कुछ बड़े नाम उम्मीदों का बोझ नहीं संभाल सके। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने IPL 2026 में अपनी महंगी कीमत को सही साबित नहीं किया।

5. आकिब नबी (दिल्ली कैपिटल्स)

Auqib Nabi

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते IPL 2026 की नीलामी में उन्हें लेकर कई टीमों के बीच होड़ देखने को मिली। आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में अपने साथ जोड़ा।

हालांकि, IPL के मंच पर वह अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। आकिब ने पांच मुकाबले खेले, लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इसके अलावा उनका इकॉनमी रेट 11.46 रहा, जो किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद निराशाजनक माना जाता है। दिल्ली को उनसे नई गेंद के साथ प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला और पुरुष श्रेणी के मैचों का शेड्यूल जारी...

“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव

Mayank Yadav on overcoming injury setbacks (image via X) तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20आई मैच में...

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...