Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया 

IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया 
Sai Sudharsan (Image Credit- Twitter X)
Sai Sudharsan (Image Credit- Twitter X)

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल का मैच नंबर 37 खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की।

पहले तो शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 158 रनों पर चेन्नई को रोक दिया, और उसके बाद इस टारगेट को सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (87 रन, 46 गेंद) के शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

आईपीएल 2026, सीएसके बनाम जीटी मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो गुजरात टाइटंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित हुआ। जीटी के गेंदबाजों ने सीएसके को 20 ओवरों में सिर्फ 158 रन ही बनाने दिए। चेन्नई के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 60 गेंदों में 74* रन बनाकर नाबाद रहे, तो शिवम दुबे ने 22, कार्तिक शर्मा ने 15 और जेमी ओवरटन ने 18 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली, और गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट हासिल किए। अनुभवी कागिसो रबाडा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, तो अरशद खान को 2 विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद सिराज व मानव सुथार को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब गुजरात टाइटंस सीएसके से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 16.4 ओवरों में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 46 गेंदों में 4 चौके व 7 छक्कों की मदद से 87 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 33 रन बनाए, तो अंत में जोस बटलर 39* रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी में अकील हुसैन व नूर अहमद को 1-1 विकेट मिला। साथ ही इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस 8 अंक के साथ पाॅइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर भी पहुंच गई।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! महिला टी20 विश्व कप में बनाया भारत का सबसे तेज पचासा

Harmanpreet Kaur (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 जून (रविवार) को लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...