

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले, भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। हाल में ही फिट होकर टीम इंडिया में लौटे हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, एक बार फिर चोटिल होकर वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
हार्दिक भारतीय टीम के लिए व्हाइट बाॅल क्रिकेट के एक अहम खिलाड़ी है, जो बल्ले और गेंद से महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए जान जाते हैं। हालांकि, अब वह भारत बनाम अफगानिस्तान आगामी वनडे सीरीज में फ्रेश इंजरी के कारण हिस्सा नहीं ले पाएंगे। तो वहीं, आज इस खबर में हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्हें वनडे टीम में रिप्लेस कर सकते हैं:
1. आकिब नबी
![]()
जम्मू-कश्मीर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर, आकिब नबी, भारत की वनडे टीम में चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह लेने के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं। नबी मुख्य रूप से अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त फाॅर्म में रहे हैं।
29 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए सिर्फ सात मैचों में 14 विकेट लिए। इसी सीजन में, उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद शतक भी लगाया। इसके साथ ही, वह 50 ओवर के मैच में नंबर 8 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी बने थे।
जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

