Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IND vs AFG: बड़ी खबर! अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली 

IND vs AFG: बड़ी खबर! अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली 
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026 शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें इंजरी के कारण 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से, पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज से पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, कोहली को यह चोट आईपीएल 2026 के फाइनल में लगी थी। 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली को हल्की हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी, लेकिन फिर भी अनुभवी बल्लेबाज ने 42 गेंदों में 75* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेलकर, टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि कोहली की चोट कितनी गंभीर है, यह अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि, यह भारत और दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वे अगले साल होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

पूर्व कप्तान ने न सिर्फ आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि वनडे क्रिकेट में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने 2025 का अंत 65.10 के औसत से 651 रन बनाकर किया, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। कोहली ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच भी खेले थे, जिनमें उन्होंने 105.26 के शानदार स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए थे।

तो वहीं, अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विराट कोहली के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपक्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

আরো সর্বশেষ সংবাদ

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! महिला टी20 विश्व कप में बनाया भारत का सबसे तेज पचासा

Harmanpreet Kaur (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 जून (रविवार) को लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...

Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम 

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच 28 जून, रविवार...