Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IND vs AFG: चोटिल विराट कोहली को अफगानिस्तान वनडे सीरीज में रिप्लेस करेंगे यशस्वी जायसवाल 

IND vs AFG: चोटिल विराट कोहली को अफगानिस्तान वनडे सीरीज में रिप्लेस करेंगे यशस्वी जायसवाल 
Virat Kohli and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। तो वहीं, आज 6 जून से अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से हो चुकी है, जो न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 13 जून को धर्मशाला में होने वाले पहले मुकाबले से होगी। दूसरी ओर, इस वनडे सीरीज से विराट कोहली चोटिल होने की वजह से बाहर हो चुके हैं।

आज 6 जून, शनिवार को बीसीसीआई की सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने जानकारी दी कि अफगानिस्तान वनडे सीरीज में चोटिल विराट कोहली को यशस्वी जायसवाल रिप्लेस करने वाले हैं। फिलहाल, जायसवाल अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। हालांकि, वह मुकाबले के पहले ही दिन 32 गेंदों में 24 रन बनाकर मोहम्मद सलीम साफी के खिलाफ कैच आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। हालांकि, जायसवाल को भारत के लिए व्हाइट बाॅल से ज्यादा रेड बाॅल क्रिकेट में अधिक खेलने का मौका मिला है।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भारत का अपडेट स्क्वाॅड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

*नोट- रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस पर निर्भर है

जायसवाल के व्हाइट बाॅल क्रिकेट पर नजर

एक तरफ जहां यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले हैं। तो वहीं, उन्हें अब तक चार के क्रिकेट करियर में 4 वनडे और 23 टी20 मैच खेलने का मौका मिला है। जायसवाल ने वनडे की चार पारियों में 57 की औसत से कुल 171 और टी20 में 36.15 की औसत से कुल 723 रन बनाए हैं। देखने लायक बात होगी अगर उन्हें वनडे सीरीज में मौका मिलता है, तो वह कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো সর্বশেষ সংবাদ

6 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘उन्होंने खुद को चुना’ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सूर्यवंशी के प्रदर्शन को भारतीय टी20 टीम में चयन की वजह बताया प्रेस कॉन्फ्रेंस...

SM Trends: 6 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई ने आज 6 जून को भारत के आगामी आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे सहित एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का चयन कर लिया...

हार्दिक, कुलदीप और रिंकू की टी20 टीम से हुई छुट्टी, BCCI ने बताई बड़ी वजह!

Hardik Pandya, Kuldeep Yadav and Rinku Singh are the other notable omissions from India’s T20I squads (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरों...

आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 15 वर्षीय वैभव को भी मिली जगह

Shreyas Iyer Named T20I Captain, Vaibhav Sooryavanshi Gets Maiden Call-Up & SKY Dropped (image via X) अजित अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई सिलेक्शन कमिटी ने शनिवार (6 जून) को घोषणा...