Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X)
IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच आज 20 जून, शनिवार को चेन्नई के ऐतिहासिक एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के होने के साथ ही अफगानिस्तान टीम स्वदेश लौट जाएगी।

भारतीय क्रिकेट टीम पहले ही दो मैचों को अपने नाम करने के साथ वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। हालांकि, अफगानिस्तान आखिरी वनडे मैच में अपने आत्मसम्मान के लिए खेलती हुई नजर आएगी।

दूसरी ओर, इस मुकाबले के शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि क्या पहले मैच की तरह इस मैच में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। तो आइए जानते हैं मुकाबले से पहले चेन्नई के मौसम के बारे में

भारत बनाम अफगानिस्तान चेन्नई मौसम रिपोर्ट (Chennai weather report)

AccuWeather के अनुसार, मैच शुरू होने के समय मौसम के बादल छाए रहने और हल्के आंधी-तूफान की संभावना है। खराब मौसम के दोपहर 3-4 बजे तक बने रहने और उसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। मैच के शुरुआती दौर में हल्की बारिश की भी संभावना है। हालांकि, शाम 6 बजे से बाद किसी भी तरह की बारिश की संभावना नहीं है। साथ ही चेन्नई में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। तापमान के 33°C से 35°C के बीच रहने की संभावना है।

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई: पिच रिपोर्ट

चेन्नई के चेपॉक में मौजूद मशहूर एमए चिदंबरम स्टेडियम की नई पिच, भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए एक संतुलित पिच साबित हो सकती है। भले ही अफगानिस्तान की टीम को कमजोर माना जा रहा हो, लेकिन यहां के स्पिनर्स इस पिच पर हावी हो सकते हैं, क्योंकि यहां स्पिन गेंदबाजी के लिए अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है।

भारत बनाम अफगानिस्तान: संभावित प्लेइंग XI

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिक अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमत उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, जियाउर रहमान, मोहम्मद सलीम

আরো সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...

19 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. श्रेयंका पाटिल टखने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर भारतीय ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को बुधवार (17 जून) को...

Women’s T20 WC 2026: भारत के विश्व कप अभियान को तगड़ा झटका! श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट की हुई घोषणा

Shreyanka Patil ruled out of T20 WC (image via getty) भारतीय महिला टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि ऑफ स्पिनर श्रेयंका...

18 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. भीषण गर्मी से बचने के लिए BCCI का बड़ा कदम, 2027 से जल्दी शुरू हो सकता है IPL भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...