Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

ENG vs NZ 2026: स्लो ओवर-रेट पर ICC ने लगाई इंग्लिश टीम को फटकार; WTC पॉइंट्स टेबल में काटे गए 12 अंक

ENG vs NZ 2026: England fined and docked 12 WTC points for slow over rate in second Test (image via getty)
ENG vs NZ 2026: England fined and docked 12 WTC points for slow over rate in second Test (image via getty)

रविवार (21 जून) को द ओवल में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के कारण इंग्लैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका से 12 अंक काट लिए गए, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहली बार जगह बनाने के उनके सपनों को करारा झटका लगा है।

आईसीसी ने कहा कि समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी मेजबान टीम निर्धारित लक्ष्य से 12 ओवर पीछे रह गई थी। खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है।

इंग्लैंड का पॉइंट्स परसेंटेज 34.72 से घटकर 26.38 हो गया है

इस पेनल्टी के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की स्टैंडिंग में इंग्लैंड के 38 पॉइंट्स हो गए हैं। हालांकि वे टेबल में सातवें स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन उनका पॉइंट्स परसेंटेज 34.72 से घटकर 26.38 हो गया है। स्टैंडिंग में टॉप पर मौजूद दो टीमें (जो अभी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका हैं) अगले साल लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में आमने-सामने होंगी।

यह जुरमाना ऑन-फील्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और नितिन मेनन, थर्ड अंपायर रॉड टकर और चौथे अंपायर ग्राहम लॉयड ने लगाए। इस मैच में इंग्लैंड के स्टैंड-इन कप्तान जो रूट ने अपना इसे कबूल कर लिया और बिना किसी औपचारिक सुनवाई के सजा स्वीकार कर ली।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 182 रन था, लेकिन पांचवें दिन की सुबह वे एक घंटे से भी कम समय में ऑलआउट हो गए। सबसे पहले रूट आउट हुए, जिन्हें मैट हेनरी ने ऐलबीडब्ल्यू आउट किया। हेनरी ने पांचवे दिन सभी पांच विकेट लिए और 29 रन देकर 6 विकेट का आंकड़ा हासिल किया। पहली पारी में 80 रन देकर 5 विकेट लेने के बाद, इस तेज गेंदबाज ने मैच में 109 रन देकर 11 विकेट लिए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला।

इस जीत का मतलब था कि न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है, जबकि इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में पहला टेस्ट 115 रनों से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। सीरीज का फैसला करने वाला मैच गुरुवार, 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

3 मैच में 10 विकेट! महिला टी20 विश्व कप में इस भारतीय स्पिनर ने मचाया गदर, पूर्व क्रिकेटर ने पढ़े कसीदे

Shree Charani (Image credit Twitter – X) महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की युवा स्पिनर एनआर श्री चरणी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी शानदार गेंदबाजी की...

“बड़े नामों पर कड़े फैसले लेने में अब भी कतराता है भारतीय क्रिकेट”: संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल

Sanjay Manjrekar (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि...

IPL 2027: बल्लेबाजी को मजबूत करने में जुटी लखनऊ सुपर जायंट्स, जी जयकुमार बनेंगे नए बैटिंग कोच

Lucknow Super Giants (LSG) (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी टीम में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। पिछले...

ENG vs NZ: “हम अच्छे दोस्त हैं” – कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी पर कोच ब्रेंडन मैकुलम ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी

ENG vs NZ: Brendon McCullum opens up on working relations with returning England captain Ben Stokes (image via getty) ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड...