Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

India vs England (Image Credit- Twitter X)
India vs England (Image Credit- Twitter X)

आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से मुंह की खाने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। यहां पर टीम इंडिया इंग्लिश टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

तो वहीं, भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई, बुधवार को खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच रात 10 बजे से चेस्टर ले स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछली हार को भुलाकर शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। दूसरी ओर, मेजबान पहले मुकाबले में जीत हासिल कर बढ़त हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

ENG vs IND, 1st T20I मैच डिटेल्स

मैच  इंग्लैंड बनाम भारत, पहला टी20आई, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026
वेन्यू चेस्टर ले स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड
तारीख और समय  1 जुलाई 2026, भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप व वेबसाइट)

चेस्टर ले स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड: पिच रिपोर्ट

चेस्टर-ले-स्ट्रीट का रिवरसाइड ग्राउंड आमतौर पर संतुलित पिचें देता है। तेज गेंदबाज़ों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है, खासकर जब आसमान में बादल छाए हों। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, हालात बल्लेबाजी के लिए बेहतर होते जाते हैं। दोनों पारियों में पावरप्ले के ओवर अहम होंगे। स्पिनरों को बीच के ओवरों में थोड़ी ग्रिप मिल सकती है। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करना चाहेंगे।

ENG vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  30
भारत ने जीते 18
इंग्लैंड ने जीते  12
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  19 सितंबर, 2007 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  5 मार्च, 2026 (भारत ने जीता)

पहले  टी20 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत (IND): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

इंग्लैंड (आळउ): फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन/साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग

আরো সর্বশেষ সংবাদ

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला और पुरुष श्रेणी के मैचों का शेड्यूल जारी...

“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव

Mayank Yadav on overcoming injury setbacks (image via X) तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20आई मैच में...

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...