Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

6/33! मानव सुथार ने वो कर दिया, जो भारत के लिए 21वीं सदी में कोई नहीं कर पाया

6/33! मानव सुथार ने वो कर दिया, जो भारत के लिए 21वीं सदी में कोई नहीं कर पाया
Manav Suthar (Image Credit- Twitter X)
Manav Suthar (Image Credit- Twitter X)

बाएं हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) का भारतीय टेस्ट टीम के लिए डेब्यू किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने पांच विकेट हाॅल अपने नाम किया, जो बहुत ही कम खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच में करने में सफल रहे हैं।

तो वहीं, 23 वर्षीय सुथार ने न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में ना सिर्फ पांच विकेट विकेट लिए, बल्कि एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो भारतीय टीम के लिए 21वीं सदी में अभी सिर्फ दो खिलाड़ी ही कर पाए हैं। सुथार अब अमित मिश्रा के बाद डेब्यू टेस्ट मैच में पांच विकेट हाॅल लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

मुकाबले में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जो किसी भारतीय द्वारा अपने डेब्यू टेस्ट मैच में किया गया दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम किया।

मानव सुथार ने इस रिकाॅर्ड को किया अपने नाम

सुथार ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया, जिससे वह टिनू योहनन के बाद 21वीं सदी में अपने पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए। राजस्थान के श्री गंगानगर से आने वाले स्पिनर ने पारी के 58वें ओवर में सेट बल्लेबाज रहमत शाह को आउट करके अपना पांचवां विकेट पूरा किया। इसके बाद उन्होंने मोहम्मद सलीम साफी को शून्य पर आउट कर दिया और इस ओवर में अपना दूसरा और पारी का छठा विकेट लिया।

टेस्ट डेब्यू पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

मोहम्मद निसार – 5/93 बनाम इंग्लैंड (1932)

वामन कुमार – 5/64 बनाम पाकिस्तान (1961)

आबिद अली – 6/55 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1967)

दिलीप दोषी – 6/103 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1979)

नरेंद्र हिरवानी – 8/61 बनाम वेस्ट इंडीज (1988)

अमित मिश्रा – 5/71 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2008)

আরো সর্বশেষ সংবাদ

Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम 

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच 28 जून, रविवार...

IRE vs IND: आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को दूसरे टी20 में 1 रन से हराकर टी20 सीरीज को 2-0 से किया अपने नाम 

Ireland vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और आयरलैंड के बीच जारी दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा व आखिरी मैच 28 जून, रविवार को बेलफास्ट...

Women’s T20 WC 2026: वर्ल्ड कप में आयरलैंड का बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 12 साल का सूखा

Women’s T20 WC 2026: Ireland has finally won in the Women’s Twenty20 World Cup (image via getty) विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (27 जून) को इतिहास रचा गया,...

‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ

India vice-captain Smriti Mandhana has promised an aggressive approach against Australia (image via getty) स्मृति मंधाना ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले महिला टी20...