

1. प्रफुल हिंगे व साकिब हुसैन के कमाल के प्रदर्शन के चलते SRH ने RR को 57 रनों से हराया
आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में सनराइजर्स ने डेब्यू कर रहे गेंदबाज प्रफुल हिंगे व साकिब हुसैन के करिश्माई प्रदर्शन के चलते 57 रनों से एक बड़ी जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 217 रनों का लक्ष्य, आरआर के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए राजस्थान 159 रन ही बना पाई। प्रफुल व साकिब ने 4-4 विकेट हासिल किए।
2. चोट के चलते होगा रोहित शर्मा का एक टेस्ट, पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना मुश्किल
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा जब टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गए। यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान हुई। रोहित बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते नजर आए। उन्होंने दर्द के बावजूद कुछ समय तक बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन आखिरकार छठे ओवर में 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर मैदान छोड़ना पड़ा।
उनके मैदान से बाहर जाने के बाद टीम की बल्लेबाजी पर भी असर पड़ा और फैंस उनकी फिटनेस को लेकर चिंतित हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा अपनी चोट का स्कैन करवाने वाले हैं। इसी रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि वह अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है।
3. SA W vs IND W 2026: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की, नई खिलाड़ी को मिला मौका
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज की शुरुआत 17 अप्रैल से होगी और इसमें कुल पांच मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज 2026 में इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीकी महिला टी20 टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, अयांडा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, टेबोगो माचेके, एलिज़-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायॉन।
4. IPL 2026: इरफान पठान ने ट्रेंट बोल्ट पर जताई चिंता, पावरप्ले प्रदर्शन पर भी उठाए सवाल
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत ने टीम की चिंताओं को बढ़ा दिया है। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने टीम की गेंदबाजी पर खुलकर अपनी राय रखी है।
इरफान पठान ने खास तौर पर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के प्रदर्शन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बोल्ट पहले पावरप्ले में विकेट निकालने के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब उनका असर कम होता दिख रहा है। हाल के मैच में उन्होंने एक विकेट जरूर लिया, लेकिन 4 ओवर में 50 रन भी खर्च किए, जो टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ।
5. IPL 2026: क्रुणाल पांड्या का बाउंसर बना चर्चा का विषय, भाई हार्दिक पांड्या के साथ मैदान पर दिखी टक्कर
क्रुणाल पांड्या ने मैच के बाद बताया कि आज के टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए नई-नई तकनीक और विविधता अपनाना बहुत जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण बल्लेबाजी और मजबूत हो गई है, जिससे गेंदबाजों को और मेहनत करनी पड़ती है।
उन्होंने यह भी कहा कि बाउंसर फेंकना उनकी पहले से तय योजना नहीं होती, बल्कि वह अपनी समझ और मौके के हिसाब से गेंद डालते हैं। क्रुणाल का मानना है कि अगर गेंदबाज खुद को समय के साथ नहीं बदलेंगे, तो इस फॉर्मेट में टिकना मुश्किल हो जाएगा।
6. CSK vs KKR, Match 22: सीएसके या केकेआर, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें
CSK vs KKR हेड टू हेड रिकाॅर्ड
आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स 11 बार मैच जीतने में सफल रही है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।
| मैच खेले | 32 |
| चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते | 20 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते | 11 |
| टाई/नो रिजल्ट | 1 |
| सबसे पहला मैच | 26 अप्रैल, 2008 (चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता) |
| हालिया मैच | 7 मई, 2025 (चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता) |
7. IPL 2026: CSK vs KKR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां
CSK vs KKR पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए आमतौर पर अनुकूल रहती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मैच जीतने की कंडीशन में रहने के लिए लगभग 180 रन बनाने होंगे।
चेन्नई में मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहेगा। शाम को ओस पड़ने की संभावना है, जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को काफी फायदा मिलेगा। कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।
CSK vs KKR संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजनप्रीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा/मैथ्यू शॉर्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर: नवदीप सैनी
8. IPL 2026: क्या विराट कोहली की टखने की चोट गंभीर है? क्रुणाल पांड्या ने दिया बड़ा अपडेट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद, पोस्ट मैच के दौरान ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने कहा- मैंने अभी फिजियो से बात नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि वह (विराट कोहली) ठीक है। इसलिए, चिंता की कोई बात नहीं है। तो वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि मुझे भी इस बारे में ज्यादा नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं।
9. IPL 2026: CSK vs KKR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच, जारी आईपीएल 2026 का 22वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 14 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा।
एक तरफ रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। तो वहीं रहाणे एंड कंपनी को इस मैच में अपने इस सीजन की पहली जीत की तलाश होगी। खैर, इस मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर विशेष तौर पर नजर रहने वाली है, जो अपने प्रदर्शन से मैच की दिशा तय कर सकते हैं: 1. संजू सैमसन (सीएसके), 2. आयुष म्हात्रे (सीएसके), 3. सुनील नारायण (केकेआर)
LSG vs CSK: इकाना में होगी कांटे की टक्कर, इन 3 प्लेयर बैटल पर रहेंगी सबकी नजरें
केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड
PBKS vs MI: धर्मशाला में खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और इन बड़े माइलस्टोन पर रहेंगी नजरें
GT vs SRH, Top 10 Memes: गुजरात बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

