Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

‘हर शॉट गोली जैसा लग रहा था’ वैभव सूर्यवंशी को पहली बार बल्लेबाजी करते हुए देख गदगद हो गए कुमार संगाकारा

Kumar Sangakkara Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter - X)
Kumar Sangakkara Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम समय में अपनी प्रतिभा से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तो वहीं, अब श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व क्रिकेट निदेशक व हेड कोच कुमार संगाकारा ने वैभव की जमकर तारीफ की है।

उन्होंने बताया कि आईपीएल 2026 के दौरान जब उन्होंने पहली बार वैभव को नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा, तभी उन्हें एहसास हो गया था कि यह खिलाड़ी बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार है।

हर शॉट की आवाज बंदूक की गोली जैसी लग रही थी: संगाकारा

संगाकारा ने बताया कि वह दो सप्ताह के लिए गुवाहाटी आए थे, जहां राजस्थान रॉयल्स का अभ्यास चल रहा था। नेट्स में एक साइड पिच पर जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और दूसरे तेज गेंदबाज नई गेंद से अभ्यास कर रहे थे। उस मुश्किल नेट पर बल्लेबाजी करने से ज्यादातर खिलाड़ी बच रहे थे, लेकिन 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी खुद आगे आए और बल्लेबाजी करने की इच्छा जताई।

संगाकारा ने कहा कि जैसे ही वैभव ने बल्लेबाजी शुरू की, उनके बल्ले से निकलने वाली हर आवाज किसी बंदूक की गोली जैसी सुनाई दे रही थी। उन्होंने बेखौफ अंदाज में बड़े-बड़े शॉट लगाए और तेज गेंदबाजों का पूरी तरह सामना किया। यहां तक कि जोफ्रा आर्चर भी उनकी बल्लेबाजी देखकर मुस्कुरा पड़े।

वैभव की बल्लेबाजी से प्रभावित होकर संगाकारा ने तुरंत उस समय के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से कहा कि यह युवा खिलाड़ी किसी भी समय राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के लिए तैयार है। उनके अनुसार इतनी कम उम्र में वैभव का आत्मविश्वास और शॉट खेलने की क्षमता बेहद खास है।

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली। हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला।

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत को 183 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 148 रन पर सिमट गई और मेजबान टीम ने यादगार जीत दर्ज की। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टी20 मुकाबला रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। माना जा रहा है कि इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला और पुरुष श्रेणी के मैचों का शेड्यूल जारी...

“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव

Mayank Yadav on overcoming injury setbacks (image via X) तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20आई मैच में...

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...