Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

‘हम उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे’ DC vs RR मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोला पूर्व दिग्गज 

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)
Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी सीजन में आज 17 मई, रविवार को होने वाले डबल हैडर का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर होंगी।

तो वहीं, इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच इयान बेल (Ian Bell) ने विरोधी टीम के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बेल का कहना है कि टीम के गेंदबाज उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे, जिससे मैच में उनकी बल्लेबाजी से किसी तरह का अंतर पैदा ना हो सके।

सूर्यवंशी पर इयान बेल की प्रतिक्रिया

दिल्ली बनाम राजस्थान मुकाबले से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में इयान बेल ने कहा- मैं ज्यादा कुछ बताना नहीं चाहता। मुझे लगता है कि मुनाफ पटेल ने पिछली बार भी यही कहा था। हम अपनी योजनाओं के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं करेंगे। वह (वैभव) एक शानदार युवा खिलाड़ी है, है ना? उसकी प्रतिभा वाकई चौंकाने वाली है और हम उसे जल्दी आउट करना चाहते हैं, इसमें कोई शक नहीं।

बेल ने आगे कहा- जब आप राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हैं, तो मुझे लगता है कि वह सबसे कीमती विकेट है और आप उसे जल्दी आउट करना चाहते हैं क्योंकि आप जानते हैं कि अगर वह क्रीज पर लंबे समय तक टिका रहा तो कितना नुकसान पहुंचा सकता है।

प्लेऑफ का टिकट दांव पर

दूसरी ओर, यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से अहम है। फिलहाल, आईपीएल 2026 की अंक तालिका में राजस्थान राॅयल्स 11 मैचों में 12 अंक लिए पांचवें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 10 अंक लिए 8वें पायदान पर है। तकनीकी रूप से अभी भी दोनों टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। लेकिन, इस मैच को हारते ही डीसी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! महिला टी20 विश्व कप में बनाया भारत का सबसे तेज पचासा

Harmanpreet Kaur (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 जून (रविवार) को लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...