Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

सचिन तेंदुलकर के मुरीद हुए जो रूट, बोले- ‘उनके साथ तुलना होना ही सम्मान की बात’

Joe Root Sachin Tendulkar (Image credit Twitter - X)
Joe Root Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X)

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की जमकर तारीफ की है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे रूट ने कहा कि सचिन के साथ तुलना होना ही उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

सचिन का रिकॉर्ड अब भी सबसे ऊपर

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए थे। वहीं जो रूट इस समय 163 टेस्ट मैचों में 13,943 रन बना चुके हैं और उन्हें सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 1,978 रनों की जरूरत है।

पिछले कुछ समय से क्रिकेट जगत में लगातार यह चर्चा हो रही है कि रूट भविष्य में सचिन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इस पर बात करते हुए रूट ने कहा कि अब वह इस चर्चा को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ‘अब मुझसे यह सवाल इतनी बार पूछा जाता है कि चाहकर भी मैं इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता।’

रूट ने द एथलेटिक पर सचिन तेंदुलकर की लंबी और शानदार क्रिकेट यात्रा की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सचिन ने जिस दौर में क्रिकेट खेला और जिस दबाव को झेला, वह किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद कठिन था।

रूट ने कहा, सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में जो हासिल किया, वह अविश्वसनीय है। सच कहूं तो उनके साथ तुलना होना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने टेस्ट डेब्यू मेरे जन्म से पहले किया था और मेरे टेस्ट डेब्यू तक खेलते रहे।

उनकी लंबी क्रिकेट यात्रा अपने आप में शानदार है। उन्होंने आगे कहा कि सचिन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि वनडे क्रिकेट में भी बेहद सफल रहे। उन्होंने टेस्ट में इतने रन बनाए और साथ ही वनडे में 50 शतक भी लगाए। यह किसी असाधारण खिलाड़ी की पहचान है।

जो रूट ने साफ किया कि उनका मुख्य लक्ष्य रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि लगातार अपने खेल को बेहतर करना है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बल्लेबाजी में लगातार नए बदलाव और सुधार करने की कोशिश करते रहते हैं, ताकि मैच के दौरान मानसिक रूप से पूरी तरह स्पष्ट रह सकें।

गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मैदान पर उतरेगी, जहां एक बार फिर सभी की नजरें जो रूट की बल्लेबाजी पर होंगी।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

LSG vs PBKS, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs PBKS: top 10 memes (image via X) श्रेयस अय्यर ने एक कप्तान वाली पारी खेली, जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने शनिवार (23 मई) को लखनऊ सुपर...

उंगली में चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुए Jacob Bethell, न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में खेलना संदिग्ध

Jacob Bethell ruled out of IPL 2026 (image via getty) इंग्लैंड के उभरते सितारे जैकब बेथेल न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए फिट होने की खातिर समय के साथ...

जसप्रीत बुमराह का IPL 2026 क्यों रहा निराशाजनक? MI के हेड कोच ने बताई वजह

IPL 2026: Jasprit Bumrah (image via X) जसप्रीत बुमराह, जो भारत के तेज गेंदबाजी के अगुआ और विश्व क्रिकेट के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक हैं, उन्होंने आईपीएल...

SM Trends: 23 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स अकाउंट पर एमआई पलटन बस की एक वीडियो को...