

भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों टी20 कप्तानी के बदलावों को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई टी20 फाॅर्मेट की लीडरशिप में बदलाव करने की प्लानिंग कर रहा है। वर्तमान टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की ना सिर्फ टी20 में जगह बल्कि कप्तानी भी खतरे में बताई जा रही है।
श्रेयस अय्यर टी20 फाॅर्मेट में सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस करने की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और क्रिकेट कमेंटेटर सबा करीम ने बड़ा बयान दिया है। करीम ने टी20 में श्रेयस अय्यर की बजाए राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लगातार आईपीएल खिताब जिताने वाले रजत पाटीदार का नाम सुझाया है।
सबी करीम का बड़ा बयान
जियो स्टार के साथ चर्चा करते हुए पूर्व विकेटकीपर ने कहा- “मैं कप्तानी के दावेदारों में रजत पाटीदार का नाम जोड़ना चाहूंगा। लगातार दो आईपीएल खिताब जीतना बहुत मुश्किल काम है, और उन्होंने इसे बेहद शांत और आत्मविश्वास के साथ अंजाम दिया है। उन्हें स्टार खिलाड़ियों और विदेशी खिलाड़ियों से भरी टीम का नेतृत्व करना पड़ा है, जो अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।”
करीम ने आगे कहा- “इतने सारे दिग्गज खिलाड़ियों और अलग अनुभव वाली टीम का नेतृत्व करना बहुत कठिन काम है, और उन्होंने इसे बखूबी निभाया है। मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर उन उम्मीदवारों में से एक होंगे। लेकिन मेरे दिमाग में संजू सैमसन और वास्तव में ईशान किशन भी हैं। मेरा मानना है कि कप्तानी संभालने के लिए दो या तीन मजबूत दावेदार होंगे।”
खैर, अब भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने आयरलैंड और यूके दौरे पर टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आई। इस दौरे के लिए जब बीसीसीआई टीम इंडिया का चयन करेगी, तो देखना होगा कि वह किस खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपती है?
IPL 2026: 5 खिलाड़ी जिनके प्रदशन ने लूटी महफिल
क्यों गई ऋषभ पंत की टेस्ट उप-कप्तानी? हेड कोच गंभीर ने दिया जबाव
5 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs AFG 2026: ऋतुराज गायकवाड़ लेंगे चोटिल विराट कोहली की जगह, रजत पाटीदार होंगे इंडिया ‘ए’ टीम में शामिल

