

इंग्लैंड क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) वर्तमान इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम को उनके पद से मुक्त कर दिया है। फिलहाल, वह व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लिश टीम के कोच बने रहेंगे।
गौरतलब है कि यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को रिटायर हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है। इंग्लैंड की टीम के लिए तथाकथित ‘बैजबॉल’ दौर में स्टोक्स, मैकुलम के साथी रहे थे।
लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने मैदान के बाहर अपने व्यवहार से जुड़े विवादों और अपनी कप्तानी में रेड-बॉल क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन पर लगातार उठ रहे सवालों के कारण अपनी जिम्मेदारियों से किनारा करते हुए, खेल से रिटायर हो गए।
दूसरी ओर, 7 क्रिकेट के सीनियर पत्रकार टॉम मॉरिस के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) जल्द ही आधिकारिक घोषणा करके इंग्लैंड की टेस्ट टीम से मैकुलम के हटने की पुष्टि करेगा। यह फैसला इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक खराब साल के बाद लिया जा रहा है, जिसमें वे भारत के दौरे पर आई टीम के खिलाफ मैच ड्रॉ कराने में ही कामयाब रहे। एशेज सीरीज हारे और फिर घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से भी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-2 से हार गए।
Major news out of England – Brendon McCullum is set to be sacked as Test coach.
Formal announcement as early as today. Still a chance he will continue leading the white ball teams.
Full coverage on The New Ball with @beastieboy07, Tuesday night 8pm on SEN. @7Cricket @1116sen…
— Tom Morris (@tommorris32) July 12, 2026
तो वहीं, ईसीबी द्वारा एक आधिकारिक एक प्रेस रिलीज में ब्रेंडन मैकुलम ने कहा “मुझे टेस्ट टीम को कोचिंग देने में बहुत मजा आया और हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। इस सफर में कुछ शानदार पल भी आए और कुछ मुश्किल दिन भी, लेकिन ऐसी चुनौती लेने में ये सब तो होता ही है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात रही है और मैं आभारी हूं। मैं उन खिलाड़ियों, स्टाफ और फैन्स का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया। बेशक, आगे न बढ़ पाने से मुझे दुख है, लेकिन मैं इस फैसले का सम्मान करता हूं। अब मेरा पूरा ध्यान व्हाइट बॉल टीमों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने और इंग्लैंड को आगे बढ़ाने में मदद करने पर है।”
Munaf Patel बर्थडे स्पेशल: जानिए खिलाड़ी के क्रिकेट करियर की 3 सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियां
ENG vs IND: इंग्लैंड से मिली करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, कहा ‘ये मुझे आगे चलकर….’
ENG vs IND: बटलर और ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, साउथेम्प्टन T20I में बनाए कई महा-रिकॉर्ड!
सौरव गांगुली के बाद एक और दिग्गज ICC हॉल ऑफ फेम में हुआ शामिल, शानदार करियर को मिला बड़ा सम्मान

