

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और सिडनी थंडर के कप्तान डेविड वॉर्नर ने सिडनी की वेवरली लोकल कोर्ट में शराब पीकर गाड़ी चलाने (ड्रिंक-ड्राइविंग) के ‘मिड-रेंज’ अपराध के लिए अपना गुनाह कबूल कर लिया है। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान वॉर्नर मौजूद नहीं थे, इसलिए उनके वकील बॉबी हिल ने उनकी तरफ से औपचारिक रूप से यह दलील पेश की। इस मामले में सजा सुनाने के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की गई है।
यह घटना ईस्टर संडे, 5 अप्रैल को सिडनी के पूर्वी उपनगरों में हुई। सड़क किनारे किए जाने वाले ब्रेथ टेस्ट में शुरुआती तौर पर सफल न होने के बाद पुलिस ने वॉर्नर को रोक लिया था। इसके बाद उन्हें मारौबरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनके खून में ‘ब्लड अल्कोहल कंसंट्रेशन’ (BAC) 0.104 पाई गई जो ऑस्ट्रेलिया की कानूनी सीमा 0.05 से दोगुने से भी ज्यादा थी।
उनके वकील ने कोर्ट के बाहर कहा
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार, हिल ने कोर्ट के बाहर कहा, “डेविड ने कबूल किया है कि ईस्टर संडे को उन्होंने अपने दोस्त के अपार्टमेंट में दोस्तों के साथ तीन ग्लास वाइन पी थी, फिर वे कार में बैठे और गाड़ी चलाई। उन्होंने माना है कि यह एक लापरवाह और बेवकूफी भरा फैसला था कि उन्होंने उबर लेने के बजाय अपनी कार चलाई।”
न्यू साउथ वेल्स के ट्रैफिक कानूनों के तहत, शराब पीकर गाड़ी चलाने के ‘मिड-रेंज’ अपराध के लिए भारी सजा का प्रावधान है। वॉर्नर को कम से कम छह महीने के लिए ड्राइविंग पर रोक, 2,200 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना और ज्यादा से ज्यादा नौ महीने तक की जेल की सजा हो सकती है।
18 अगस्त को होने वाली सुनवाई में यह तय होगा कि वार्नर को जेल होगी या नहीं और उन पर क्या जुर्माना लगाया जाएगा। उनके गुनाह कबूल करने से ‘प्ली’ (दोष स्वीकारने) का चरण औपचारिक रूप से पूरा हो गया है, लेकिन अब अदालत को एनएसडब्ल्यू ट्रैफिक कानून के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने के ‘मिड-रेंज’ अपराध के लिए सही सजा तय करनी होगी।
इंग्लैंड बनाम भारत वनडे सीरीज के बाद, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, देखें वायरल वीडियो
‘उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, यह क्रिकेट का हिस्सा है’ – बेंच पर बिठाए जाने पर वैभव सूर्यवंशी का बयान
One Day Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय संन्यास के कुछ ही हफ्तों बाद बेन स्टोक्स ने डरहम के लिए जड़ा ऐतिहासिक शतक
22 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

