Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े ये 2 बड़े रिकाॅर्ड, तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)
Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी प्रतिभा का परिचय करवा दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ आज 23 जुलाई से शुरू हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 गेंदों में चार छक्के और चार चौकों की मदद से 50 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बाद वह अगली ही गेंद पर आउट हो गए।

लेकिन इस अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट के 3 बड़े रिकाॅर्ड को तोड़ा, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर व महान सचिन तेंदुलकर का भी एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड शामिल है। 23 जुलाई तक सूर्यवंशी की उम्र 15 साल और 118 दिन है, और अब वह आईसीसी की फुल-मेंबर टीमों में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकाॅर्ड अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज के नाम था, जिन्होंने 17 साल 296 दिनों की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2019 में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

3 बड़े रिकाॅर्ड जो वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े

सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

उम्र खिलाड़ी बनाम वेन्यू साल
15 साल 118 दिन वैभव सूर्यवंशी (भारत) जिम्बाब्वे हरारे 2026
16 साल 56 दिन लुई ब्रूस (जिब्राल्टर) माल्टा अल्बेगरिया 2021
16 साल 76 दिन केविन चड्डा (इंडोनेशिया) स्वीडन बाली 2026
16 साल 89 दिन अलुसाइन तुरे (सियरा लियोन) घाना बेनोनी 2023
16 साल 188 दिन तेन्जिन रग्बे (भूटान) चीन काॅला लंपुर 2023

सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी (आईसीसी के फुल मेंबर)

उम्र खिलाड़ी बनाम वेन्यू साल
15 साल 118 दिन वैभव सूर्यवंशी (भारत) जिम्बाब्वे हरारे 2026 (टी20आई)
16 साल 213 दिन सचिन तेंदुलकर (भारत) पाकिस्तान फैसलाबाद 1989 (टेस्ट)
16 साल 214 दिन शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) श्रीलंका नैरोबी 1996 (वनडे)
17 साल 39 दिन मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) भारत कोलकाता 1960 (टेस्ट)
17 साल 63 दिन मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) श्रीलंका कोलंबो 2001 (टेस्ट)

इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी अब मैन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी (फुल मेंबर-एसोशिएट) भी बन गए हैं। यह तीसरा वर्ल्ड रिकाॅर्ड था, जो उन्होंने तोड़ा।

खैर, मैच की बात की जाए तो टाॅस हारकर मेजबान जिम्बाब्वे ने 126 रनों का लक्ष्य मैन इन ब्लू के सामने जीत के लिए रखा, जिसे टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 25 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला और पुरुष श्रेणी के मैचों का शेड्यूल जारी...

“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव

Mayank Yadav on overcoming injury setbacks (image via X) तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20आई मैच में...

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...