Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

क्यों गई ऋषभ पंत की टेस्ट उप-कप्तानी? हेड कोच गंभीर ने दिया जबाव

Gautam Gambhir opens up on Rishabh Pant's removal as Test vice-captain (image via getty)
Gautam Gambhir opens up on Rishabh Pant’s removal as Test vice-captain (image via getty)

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए जब बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम की घोषणा की गई तो एक बात खूब सुर्खियों में रही, और वो ऋषभ पंत को उप-कप्तान के पद से हटाना था। उनकी जगह केएल राहुल को नियुक्त किया गया, जबकि शुभमन गिल कप्तान बने रहे।

यह घोषणा आईपीएल के दौरान हुई, जब पंत लखनऊ के कप्तान और बल्लेबाज, दोनों ही भूमिकाओं में संघर्ष कर रहे थे। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में औसत प्रदर्शन के बावजूद, पंत भारत के सबसे अहम टेस्ट क्रिकेटरों में से एक बने हुए हैं। पंत ने 49 टेस्ट मैचों में 42.91 की औसत से 3,476 रन बनाए हैं। इसके उलट, उनका वनडे औसत 33.50 है और टी20आई में यह गिरकर 23.25 हो जाता है; साथ ही, वे पिछले लगभग दो सालों से भारत की व्हाइट-बॉल टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं।

पिछले साल रेड-बॉल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन खास तौर पर शानदार रहा था जिसमे सात टेस्ट मैचों में 48.38 की औसत से 629 रन बनाए, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। फिर भी, यह सब उनकी उप-कप्तानी बनाए रखने के लिए काफी नहीं था।

हेड कोच गौतम गंभीर ने यह कहा

गंभीर ने कहा, “हम नहीं चाहते कि ऋषभ पंत बदलें, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों से मैच की सिचुएशन को सम्मान करने की उम्मीद की जाती है।”

जब पंत अच्छा खेलते हैं, तो वे विरोधी टीम के बॉलर्स पर हावी हो जाते हैं और बहुत कम समय में मैच का रुख बदल देते हैं। उनकी जबरदस्त बल्लेबाजी ने विरोधी टीमों के कप्तानों की नींद जरूर उड़ाई है। हालांकि, ऐसे भी मौके आए हैं जब पंत अजीबोगरीब तरीके से आउट भी हुए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि पंत अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में कैसा खेलते हैं, जो शनिवार, 6 जून को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला और पुरुष श्रेणी के मैचों का शेड्यूल जारी...

“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव

Mayank Yadav on overcoming injury setbacks (image via X) तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20आई मैच में...

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...