Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

क्या भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

क्या भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
HPCA Cricket Stadium (Photo Source: Getty Images)
HPCA Cricket Stadium (Photo Source: Getty Images)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। आज 13 जून, शनिवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच दोपहर 1.30 बजे से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम अनुभवी विराट कोहली के बिना ही खेलती हुई दिखेगी।

दूसरी ओर, क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि क्या इस मैच में बारिश मजा किरकिरा कर सकती है। क्योंकि इस समय नाॅर्थ इंडिया में बारिश के साथ आंधी को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। आइए जानें इस पहले वनडे मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

कुछ ऐसा रहेगा भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में मौसम का हाल?

धर्मशाला पहाड़ी इलाका होने के कारण जून के महीने में भी यहां का मौसम मैदानों के मुकाबले सुहावना और ठंडा रहता है। चूंकि यह एक डे-नाइट मैच है। इसलिए शाम के समय तापमान में गिरावट आएगी, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मैच के दौरान मौसम के साफ रहने की उम्मीद है, जिससे दर्शकों को पूरा खेल देखने को मिलेगा। मैच के दौरान सिर्फ 3 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला: पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी रही है, खासकर पहली पारी में। यहां रन बनाना मुश्किल नहीं है, क्योंकि बाउंड्री छोटी हैं और आउटफील्ड बहुत तेज है। हालांकि, यहां गेंद का उछाल भी काफी अच्छा है, जिससे तेज गेंबाजो को भी मदद मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। 320+ का स्कोर एक मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।

भारत बनाम अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग XI

भारत (IND): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

अफगानिस्तान (AFG): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, एएम गजनफर, जियाउर रहमान

আরো সর্বশেষ সংবাদ

Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम 

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच 28 जून, रविवार...

IRE vs IND: आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को दूसरे टी20 में 1 रन से हराकर टी20 सीरीज को 2-0 से किया अपने नाम 

Ireland vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और आयरलैंड के बीच जारी दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा व आखिरी मैच 28 जून, रविवार को बेलफास्ट...

Women’s T20 WC 2026: वर्ल्ड कप में आयरलैंड का बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 12 साल का सूखा

Women’s T20 WC 2026: Ireland has finally won in the Women’s Twenty20 World Cup (image via getty) विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (27 जून) को इतिहास रचा गया,...

‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ

India vice-captain Smriti Mandhana has promised an aggressive approach against Australia (image via getty) स्मृति मंधाना ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले महिला टी20...