Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

‘ऐसा लगता है वह भारत के लिए खेलना ही नहीं चाहते’ जसप्रीत बुमराह को लेकर संजय मांजरेकर का बोल्ड बयान

‘ऐसा लगता है वह भारत के लिए खेलना ही नहीं चाहते’ जसप्रीत बुमराह को लेकर संजय मांजरेकर का बोल्ड बयान
Jasprit Bumrah and Sanjay Manjrekar (Image Credit- Twitter X)
Jasprit Bumrah and Sanjay Manjrekar (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने जसप्रीत बुमराह से आग्रह किया है कि इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम से बाहर किए जाने और बाद में 2026 एशियाई खेलों के लिए टीम में शामिल किए जाने के बाद वे भारतीय टीम के प्रति अपने भविष्य को और अधिक प्रतिबद्ध करें।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह अपने वर्कलोड को लेकर काफी सतर्क रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 14 में से 13 मैच खेले है। साथ ही हैवी वर्कलोड के चलते ही उन्हें अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन, पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर को लगता है कि बुमराह ने भारत के लिए ना खेलने का मन बना लिया है।

संजय मांजरेकर की बड़ी प्रतिक्रिया

मांजरेकर ने हाल में ही सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा- एशियाई खेलों में किए गए प्रदर्शन और उन नतीजों की याद ज्यादा देर तक नहीं रहती। क्रिकेट अभी भी द्विपक्षीय मैचों और अपने विश्व कपों का खेल है। ओलंपिक जब आएगा, तो मुझे नहीं लगता कि उसे वो अहमियत मिलेगी जो क्रिकेट को मिलती है।

एशियन गेम्स जीतना अच्छा होगा, लेकिन बुमराह एक अहम खिलाड़ी हैं। लेकिन मैं उनकी उपलब्धता को लेकर मैं थोड़ा असमंजस में हूं। मैंने कल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। मैंने सोचा था कि बुमराह भारत के टी20 कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं क्योंकि मुझे लगता था कि वो टी20 का भार संभाल सकते हैं।

संजय मांजरेकर ने आगे कहा- लेकिन ऐसा लगता है कि वो भारत के लिए हर मैच में खेलना ही नहीं चाहते हैं। ये एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के मैचों के लिए आराम करते हैं और कुछ खास मैचों के लिए खुद को फिट रखते हैं।

उनका रवैया बिल्कुल अलग है, जो मेरी समझ से परे है। काश वो भारत के लिए और ज़्यादा प्रतिबद्ध होते। लेकिन IPL में पूरे मैच खेलने के बाद, मुझे लगा था कि वो आयरलैंड और इंग्लैंड में खेले जाने वाले कुछ T20 मैचों का दबाव तो झेल ही सकते थे।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला और पुरुष श्रेणी के मैचों का शेड्यूल जारी...

“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव

Mayank Yadav on overcoming injury setbacks (image via X) तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20आई मैच में...

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...