Skip to main content

ताजा खबर

एमएस धोनी का CSK में भविष्य उन्हीं पर निर्भर करता है: काशी विश्वनाथन

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 का एक भी मैच, इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए थे। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में यह लगातार तीसरा साल रहा, जब टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इस वजह से धोनी की कमी सीएसके को और ज्यादा खली, क्योंकि धोनी ने साल 2023 में सीएसके को रिकाॅर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनाकर, गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी।

खैर, इस सीजन पिंडली में चोट के कारण धोनी पहले कुछ मुकाबलों से बाहर हुए, और उसके बाद पूरी तरह मैच फिट ना हो पाने के कारण पूरे सीजन से ही बाहर हो गए। यह आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहली बार है, जब धोनी किसी आईपीएल सीजन का एक भी मैच नहीं खेल पाए।

लेकिन इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि एमएस धोनी के भविष्य की योजनाओं को लेकर उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दिग्गज क्रिकेटर को खिलाड़ी के रूप में खेलना जारी रखने के बारे में फैसला लेने की पूरी छूट दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि टीम में उनके लिए कोचिंग या मेंटरशिप की भूमिका निभाने का विकल्प भी खुला है।

काशी विश्वनाथन का बड़ा बयान

हाल में ही रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा “हमने अभी तक एमएस से इस बारे में कोई चर्चा नहीं की है। एमएस अपने फैसले खुद लेते हैं, और हम इसका सम्मान करते हैं। हम हमेशा चाहेंगे कि वह सीएसके में किसी भी भूमिका में स्थायी रूप से मौजूद रहें चाहे खिलाड़ी के रूप में, कोच के रूप में या मेंटर के रूप में, जो भी वह चाहें। कोई भी निर्णय उन पर निर्भर करता है।”

विश्वनाथन ने आगे गायकवाड़ की कप्तानी को लेकर कहा- “तीन-चार साल तक एमएस को करीब से देखने के बाद रुतुराज ने कप्तानी संभाली। एमएस और फ्लेमिंग ने रुतुराज को एक बहुत ही शांत कप्तान के रूप में विकसित किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में वह इन गुणों को और भी अधिक निखारेंगे।”

আরো ताजा खबर

‘वैभव सूर्यवंशी तो जादू हैं’ – इरफान पठान ने एलिमिनेटर में सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी की सरहाना की

Irfan Pathan lauds RR’s Vaibhav Sooryavanshi after Eliminator heroics (image via X) बुधवार, 27 मई को, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 एलिमिनेटर के...

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये 15 साल पुराना रिकाॅर्ड

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via IPL/X) 2026 आईपीएल के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की बॉलिंग लाइनअप ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन बुधवार को दोनों टीमों के बीच...

2008 से 2026 तक IPL के ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) अवॉर्ड विजेताओं की सूची, पढ़ें यहां

IPL Most Valuable Player (MVP) Winners List from 2008 to 2026 (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (एमवीपी) अवॉर्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसके...

SRH vs RR, Eliminator: SRH ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, SRH vs RR, Eliminator: SRH opted to field first (image via JioHotstar) सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में, सनराइजर्स हैदराबाद के...