Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

“उन्होंने अपनी नॉलेज से मेरी बहुत मदद की” – दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए भावुक हुए मुरली विजय

Murali Vijay gets emotional while praising Dinesh Karthik (image via X)
Murali Vijay gets emotional while praising Dinesh Karthik (image via X)

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 जुलाई को अपना 94वां एनुअल डे मनाया, जिसमें भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मुरली विजय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। हालांकि इस कार्यक्रम का मकसद राज्य की क्रिकेट उपलब्धियों का सम्मान करना था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसने किसी और चीज के लिए सबका ध्यान अपनी हुए खींचा।

अपने भाषण के दौरान, विजय ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक का भावुक और चौंकाने वाला जिक्र किया, जिससे इंटरनेट पर हलचल मच गई।

टीएनसीए के एनुअल डे में विजय ने कहा, “मुझे दिनेश कार्तिक के बारे में बात करनी है। यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन मैं उन्हें बचपन से ही देख रहा हूं। मुझे लगता है कि वह तमिलनाडु के अब तक के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं एक शानदार बल्लेबाज और विकेटकीपर। वह एक शानदार व्यक्तित्व वाले इंसान और मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक फैन के तौर पर भी मैंने उनके खेल का मजा लिया है, क्योंकि नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मैंने उनके साथ काफी समय बिताया है। मैंने उन्हें जैसा खेलते देखा है, वैसा किसी और को खेलते नहीं देखा। वह एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं; उन्होंने अपनी नॉलेज से मेरी बहुत मदद की है और मैं इसके लिए उन्हें सच में धन्यवाद देना चाहता हूं।”

विजय ने पूर्व ऑफ-स्पिनर अश्विन की भी तारीफ की

विजय ने कहा, “और आर अश्विन के पिता रविचंद्रन भी यहां हैं। मैं उनसे मिला हूं। एक बार शाम करीब 4:45 बजे प्रैक्टिस के लिए वे बाइक से आए थे और जब मैं अपनी स्कूटी से जा रहा था, तो उन्होंने मुझे रोका। उन्होंने मुझसे उन्हें छोड़ने के लिए कहा, जबकि मुझे अपने काम पर जाना था। मैंने अश्विन को देखा और हमेशा सोचा कि वह कुछ न कुछ जरूर करेगा। मैंने इस बारे में सोचा और पाया कि उसमें बहुत उत्साह था; क्रिकेट के लिए उसमें जुनून था और वह खेल को सीखना और खुद को बेहतर बनाना चाहता था। इसलिए, सभी युवाओं के लिए यह एक बहुत अच्छी बात है। वह एक बेहतरीन रोल मॉडल हैं।”

আরো সর্বশেষ সংবাদ

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला और पुरुष श्रेणी के मैचों का शेड्यूल जारी...

“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव

Mayank Yadav on overcoming injury setbacks (image via X) तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20आई मैच में...

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...