Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)
Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई को उन्हीं के होम ग्राउंड पर 7 विकेट से हराकर, शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डिकाॅक (112* रनों) की शानदार पारी के दम पर 195 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन पंजाब ने इसे बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते महज 16.3 ओवरों में हासिल कर लिया। पंजाब के लिए विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह 80* और श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की कप्तानी पारी खेली।

दूसरी ओर मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए अनुभवी भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। अर्शदीप ने 4 ओवर में महज 22 रन खर्च करते हुए तीन विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

साथ ही जैसे ही अर्शदीप ने रयान रिकेल्टन (2) के रूप में पहला विकेट हासिल किया, वैसे ही उन्होंने आईपीएल में इतिहास रच दिया। बता दें कि अब अर्शदीप आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में शुमार हो गए हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट भी उनके नाम दर्ज हो गए हैं। इससे पहले यह रिकाॅर्ड पूर्व स्पिनर पीयूष चावला के नाम था।

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाज विकेट
अर्शदीप सिंह 102
पीयूष चावला 84
संदीप शर्मा 73
अक्षर पटेल 69
मोहम्मद शमी 58

मुंबई को हराकर पाॅइंट्स टेबल में टाॅप पर पहुंची पंजाब

दूसरी ओर, इस मुकाबले में जीत हासिल कर, श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। टीम के इस समय पांच मैचों बाद 9 अंक हैं। पंजाब जारी टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अभी तक कोई भी मैच नहीं हारा है।

केकेआर के खिलाफ उसका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। तो वहीं, अब पंजाब आगामी मैच में 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। इस मैच में भी पंजाब जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: तिलक वर्मा ने IPL में हासिल की अनोखी उपलब्धि; दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने…

IPL 2026: Tilak Varma (image via X) आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने जबरदस्त जुझारूपन और पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए, सिर्फ...

SM Trends: 20 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 29 में पंजाब किंग्स की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 54 रनों से जीत के बाद, पंजाब के गेंदबाज...

20 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज गुजरात का सामना मुंबई से आईपीएल के जारी सीजन का 30वां मैच आज 20 अप्रैल को गुजरात...

IPL 2026: GT vs MI मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, GT vs MI: top 3 players to watch out (image via X) गुजरात टाइटन्स का मुकाबला आज, 20 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 30वें...