
Auqib Nabi (Image credit Twitter – X)
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी, लंबे समय बाद के बाद न्यूजीलैंड सरजमीं पर खेलती हुई नजर आएगी।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआई ने आज 31 अक्टूबर को इस बारे में जानकारी दी।
नबी भारतीय टीम में पहले तीन वनडे मैचों के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को रिप्लेस करेंगे, जो इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह समय पर रिकवर नहीं हो पाए। इससे पहले नबी न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए चुने गए थे, लेकिन अब वह कीवी टीम के खिलाफ पूरी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे।
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाॅड
पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाॅड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI मैच के लिए), आकिब नबी
चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाॅड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
ये भी पढ़ें – 31 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स
2 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
विराट कोहली के घरेलू मैदान पर होने वाले वनडे मैच पर मंडराया खतरा, दूसरी जगह हो सकता है शिफ्ट: रिपोर्ट

