Skip to main content

ताजा खबर

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। 199 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय ओपनरों ने धमाकेदार शुरुआत की और पॉवरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 118 रन जोड़े जो किसी भी फुल मेंबर नेशन की लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की बढ़त भी हासिल कर ली।

2. WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें

डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले, विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को रिटेन करने और रिलीज करने के अपने फैसले ले लिए हैं। पीछे मुड़कर देखने पर, इनमें से हर फैसला एकदम सही या सीधा नहीं लगता।

कई अनुभवी और असरदार क्रिकेटरों को काफी कम कीमत पर रिलीज कर दिया गया है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी20 में शानदार रिकॉर्ड रहा है, जबकि कुछ ने डब्ल्यूपीएल में ही यह साबित कर दिया है कि वे क्या कर सकते हैं। आइए, ऐसे 5 प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन्हें रिलीज करने का फैसला टीमों के लिए बाद में पछतावे का कारण बन सकता है। 1. आशा शोभना (यूपी वाॅरियर्स), 2. ग्रेस हैरिस (आरसीबी विमेन), 3. क्लोई ट्रायॉन (यूपी वाॅरियर्स), 4. किरण नवगिरे (यूपी वाॅरियर्स), 5. स्नेह राणा (डीसी विमेन)

3. CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी के साथ एक अहम बैठक की तैयारी कर रहे हैं। यह महत्वपूर्ण बातचीत 15 नवंबर की ‘रिटेंशन’ टाइम-लाइन से पहले हो रही है। पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन टीम, पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह न बना पाने के बाद, अब अपनी टीम में बड़े बदलाव करने की योजना बना रही है। चेन्नई में टीम मैनेजमेंट के साथ अपनी शुरुआती बैठक के बाद, जहीर का मुंबई दौरा धोनी के साथ स्ट्रेटेजीज पर चर्चा करने के लिए है, कि किन खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना है और किन्हें बाहर करना है।

4. तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी में धोनी और युवराज जैसे ही क्वालिटी है: सुरेश रैना

हाल में ही द क्रिकेट न्यूज के हवाले से रैना ने कहा “नहीं, भारत इस समय बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उदाहरण के लिए तिलक वर्मा को ही ले लीजिए। जब ​​युवी पा (युवराज सिंह), धोनी भाई (एमएस धोनी) और मैं 5, 6, 7 और 8 नंबर पर बल्लेबाजी करते थे, तो हममें एक खास जुनून होता था, और मुझे लगता है कि तिलक और नीतीश में भी वही क्वालिटी है। वह एक अलग सोच रखने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। वह गेंदबाजी से भी टीम में योगदान दे रहे हैं।”

6. जहीर खान की लीडरशिप में CSK की नई शुरुआत, माइक हसी समेत 5 कोचिंग सदस्यों की विदाई

आईपीएल की पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव की ऑफिशियल पुष्टि की है। टीम ने अपने पांच पुराने सपोर्ट स्टाफ सदस्यों को विदाई दी है। इन बदलावों से साफ है कि फ्रेंचाइजी एक नई शुरुआत करने जा रही है।

बाहर जाने वालों की सूची में सबसे प्रमुख नाम बैटिंग कोच माइकल हसी का है। वे इस फ्रेंचाइजी के एक अहम स्तंभ रहे हैं, जिन्होंने खिलाड़ी और कोच के तौर पर डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय तक ‘येलो आर्मी’ के साथ काम किया है। हसी के अलावा, बॉलिंग कोच एरिक सिमंस का कार्यकाल भी पूरा हो गया है; उन्होंने कई सालों तक सीएसके की बॉलिंग टैक्टिक्स को संभालने का काम किया। इनके साथ-साथ फील्डिंग और असिस्टेंट बैटिंग कोच राजीव कुमार, लीड फिजियोथेरेपिस्ट टॉमी सिमसेक, और हेड स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ग्रेग किंग ने भी फ्रेंचाइजी से नाता तोड़ लिया है।

7. पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम को श्रीलंका ने किया तहस-नहस, 110 रन पर ही ढेर हो गई पूरी टीम

पाकिस्तान में वनडे ट्राई सीरीज का 5वां मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 25.3 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। हालांकि, पाकिस्तान अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। मौजूदा दौरे पर इंग्लैंड सबसे फिसड्डी साबित हुई है। इंग्लैंड ने कुल 3 मैच खेले और उसे सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

8. IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने बैकरूम स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को अपना नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया है, और फ्रेंचाइजी के अहम खिलाड़ी रहे एल्बी मोर्केल की वापसी कराई है, जो असिस्टेंट कोच के रूप में हेड कोच जहीर खान के सहयोगी होंगे।

আরো ताजा खबर

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...