Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter - X)
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया मैनेजमेंट से सैमसन पर भरोसा बनाए रखने की अपील की है। रहाणे का मानना है कि कुछ खराब पारियों के बाद किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर करना सही नहीं है। वहीं, उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी कहा कि आने वाले समय में उन्हें पर्याप्त मौके जरूर मिलेंगे।

वर्ल्ड कप में सैमसन का शानदार प्रदर्शन

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पारियों में 321 रन बनाए थे। उनके बल्ले से वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन की मैच जिताऊ पारी निकली थी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर सैमसन का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 5, 0 और 1 रन बनाए। इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन, अब अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए उनकी टीम में वापसी हुई है।

रहाणे ने कहा कि भारत के टॉप-3 में फिलहाल सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को ही मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप में टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। रहाणे के मुताबिक सैमसन मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं और उनकी वापसी से टीम मजबूत होगी।

सूर्यवंशी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। आईपीएल 2026 में उन्होंने 776 रन बनाए और 72 छक्के लगाए। इसके अलावा उन्होंने भारत ए और ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में भी रन बनाए हैं।

रहाणे ने कहा कि सूर्यवंशी को अभी ज्यादा दबाव लेने की जरूरत नहीं है। उन्हें उसी आक्रामक अंदाज में खेलना चाहिए, जिसकी वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ सूर्यवंशी अपने खेल में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। उनके लिए क्रिकेट के साथ-साथ मैदान के बाहर मानसिक संतुलन बनाए रखना भी बेहद जरूरी होगा।

ये भी पढ़ें – लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

আরো ताजा खबर

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...