
India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच 5 सितंबर, शनिवार को जारी महिला एशिया कप 2026 का 9वां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड खेल के दम पर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले तो भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को सिर्फ 55 रनों के स्कोर पर रोक दिया। उसके बाद भारत ने इस टारगेट को 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
महिला एशिया कप, भारत बनाम पाकिस्तान मैच का हाल
तो वहीं, आपको इस मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी, भारत की कमाल की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रनों पर सिमट गई है।
बता दें कि यह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान का सबसे कम स्कोर भी है। मुकाबले में पाकिस्तान के सिर्फ दो बल्लेबाज ही डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच पाए। शवाल जुल्फिकार 14 रन बनाकर पाकिस्तान के लिए बेस्ट स्कोरर रहीं, तो विकेटकीपर मुनीबा अली ने 13 रनों का योगदान दिया।
तो वहीं, भारत की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। श्री चरणी व प्रेमा रावत को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले। साथ ही शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान से मिले 56 रनों के आसान लक्ष्य को 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 12, स्मृति मंधाना ने 9 और प्रतिका रावल ने 4 रनों का योगदान दिया। तो वहीं, हरमनप्रीत कौर 18* और दीप्ति शर्मा 12* रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने 3 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें – अफगानिस्तान के खिलाफ फुल स्ट्रेंथ टीम सेलेक्शन पर भड़का पूर्व वर्ल्ड चैंपियन, बोला ‘डर की वजह से लिया फैसला’
हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”
NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन
22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

