
Srilanka Test Team (Image Credit- Twitter X)
SL vs IND 2026: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका और भारत (SL vs IND) के बीच 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरे पर होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है, जिसमें दोनों ही टीमें जीत हासिल करना चाहेंगी।
दूसरी ओर, इस टेस्ट सीरीज में मेजबान श्रीलंका के सामने भारतीय टीम का पलड़ा थोड़ा हल्का नजर आ रहा है। आइए जानें उन 3 बडे़ कारणों के बारे में, जिनकी वजह से श्रीलंका क्रिकेट टीम भारत को हार का स्वाद चखा सकती है।
ये रहे वे 3 बडे़ कारण
1. भारत के फर्स्ट चाॅइस प्लेयर्स चोटिल
गौरतलब है कि इस सीरीज में भारतीय टीम के कई फर्स्ट चाॅइस प्लेयर्स चोटिल हैं। जिसमें सबसे बड़ा नाम अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है। बीसीसीआई ने बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर आकिब नबी को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। लेकिन, फिलहाल बुमराह और नबी की तुलना नहीं हो सकती।
इसके अलावा साई सुदर्शन भी पूरी तरह से फिट ना हो पाने के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो चुके हैं। सरफराज खान उनको टीम इंडिया में रिप्लेस करेंगे। साथ ही इस दौरे से पहले हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी व ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट नहीं थे, जिस वजह से उनका चयन भी इस दौरे के लिए नहीं हुआ। इन खिलाड़ियों को चोटिल होना पहला बड़ा कारण है, जिस वजह से श्रीलंका भारत को टेस्ट सीरीज में मात दे सकती है।
2. स्पिन फ्रेंडली पिचें और भारत का स्पिन के खिलाफ हालिया प्रदर्शन
श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडली पिचें भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती हैं। गाले और कोलंबो में हालात आमतौर पर खेल की शुरुआत से ही स्पिनरों के लिए मददगार होते हैं। यहां स्पिनर अक्सर नई गेंद से गेंदबाजी करते हैं और दोनों पारियों में गेंदबाजी का बड़ा जिम्मा संभालते हैं।
अच्छी स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारत के हालिया प्रदर्शन पर सवाल उठे हैं। गौतम गंभीर की कोचिंग के दौरान, भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों से हार का सामना करना पड़ा, और उन मुकाबलों में विपक्षी स्पिनरों का सामना करना काफी मुश्किल रहा। इस वजह से यह दूसरा बड़ा कारण है, जिस वजह से भारत को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ सकता है।
3. भारत का टेस्ट क्रिकेट में हालिया ट्रैक रिकाॅर्ड
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का ट्रैक रिकाॅर्ड कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया को घरेलू परिस्थितियों में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं, श्रीलंका में भी कुछ हद तक परिस्थितियां भारत जैसी ही हैं। इस वजह से पिछला प्रदर्शन भी भारतीयों पर इस टेस्ट सीरीज में हावी हो सकता है, जिस वजह से उन्हें टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: 12 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी
IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI
पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

