

हाल में ही भारत के पूर्व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने, 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। पूर्व दिग्गज ने इस युवा खिलाड़ी के बाउंड्री लगाने के आत्मविश्वास और बड़ी टीमों के खिलाफ खेलते समय उनके माइंडसेट की तारीफ की।
गौरतलब है कि सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी खास पहचान बना ली है। युवा खिलाड़ी पुरुषों के T20I में अर्धशतक लगाने वाला सबसे कम उम्र का बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 साल और 118 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में उन्होंने 151 रन बनाए और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। भारत ने इस सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की।
सूर्यवंशी को लेकर शिखर धवन की प्रतिक्रिया
हाल में ही शिखर धवन ने इकाॅनोमिक्स टाइम्स के हवाले से कहा- “वह बहुत शानदार बैटिंग कर रहे हैं। 15 या 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी बात है, चाहे वह IPL में खेल रहे हों। लेकिन जिस तरह से वह चौके और छक्के लगाते हैं, वह कमाल की बात है। हुनर होना एक बात है, लेकिन उसके लिए हिम्मत होना और वह भी 15 साल की उम्र में – बहुत बड़ी बात है। और मुझे यकीन है कि उनका वर्तमान भी बहुत अच्छा है और भविष्य भी बहुत शानदार होगा। बस वह अपना माइंडसेट न बदलें”
अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंंशी?
बता दें कि 15 वर्षीय खिलाड़ी को 23 जून से शुरू होने वाले फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम में शामिल किया गया है। इस टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन करेंगे, जबकि सूर्यवंशी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। देखने लायक बात होगी कि इस टूर्नामेंट में सूर्यवंशी कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?
जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं केन विलियमसन? आज मना रहे हैं अपना 36वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई
SL vs IND 2026: चोटिल शुभमन गिल पर टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला? रिपोर्ट में सामने आया बड़ा अपडेट
श्रीलंका दौरे से पहले भारत की बड़ी मुश्किलें, प्रैक्टिस मैच में जायसवाल की पारी 2 गेंद में ही खत्म
SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज से पहले फैंस के लिए खुशखबरी, स्टेडियम में मिलेगी फ्री एंट्री!

