
Team India (Image Credit- Twitter X)
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम की तेज गेंदबाजी को रीडिजाइन करने पर विचार कर रहा है। अगर टीम इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह नहीं बना पाई, तो बोर्ड कुछ नए तेज गेंदबाजों को आजमाने का विचार कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड आने वाले समय के लिए तेज गेंदबाजी यूनिट में बदलाव पर गंभीरता से काम कर रहा है। बीसीसीआई की इस योजना के तहत आने वाले समय में मुंबई के तुषार देशपांडे, तमिलनाडु के गुरजपनीत सिंह और विदर्भ के नचिकेत भूते को मौके मिल सकते हैं।
बीसीसीआई सोर्स ने किया बड़ा खुलासा
इस पूरे मामले को लेकर बीसीसीआई के एक सोर्स ने द टेलीग्राफ के हवाले से कहा- “अगर न्यूजीलैंड दौरे के दौरान ही हमें पता चल जाए कि हमारे (WTC) फाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई है, तो हमें तुषार देशपांडे, गुरजपनीत सिंह और नचिकेत भूते (विदर्भ के) जैसे तेज गेंदबाज़ों को ज़्यादा मौके देने चाहिए। ये गेंदबाज अच्छी रफ़्तार से गेंदबाज़ी कर सकते हैं। जब तक आप उन्हें आजमाएंगे नहीं, तब तक आपको कभी पता नहीं चलेगा कि वे सभी खेल के हाई लेवल पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।”
तुषार, गुरजपनीत और नचिकेत के प्रदर्शन पर एक नजर
दूसरी आपको इन 3 गेंदबाजों के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें, तो गुरजपनीत सिंह का घरेलू क्रिकेट में फर्स्ट क्लास का औसत 19.69 का है। तमिलनाडु के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने रणजी ट्राॅफी 2024 सीजन में सौराष्ट्र के खिलाफ एक मुकाबले में 22 रन देकर 6 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं थी। वह गेंद को दोनों तरह घुमा सकते हैं।
31 साल के तुषार देशपांडे घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते हैं। साथ ही वह भारत के लिए दो टी20 मैच भी खेल चुके हैं। तुषार ने 46 फर्स्ट क्लास मैचों में 28.93 की औसत से कुल 125 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, विदर्भ के लिए खेलने वाले 26 वर्षीय पेसर नचिकेत भूते ने 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 25.38 की औसत से कुल 50 विकेट लेने के साथ, 29 पारियों में 21.66 की औसत से कुल 520 रन भी बनाए हैं।
भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद
Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

