Skip to main content

ताजा खबर

नीट पेपर लीग विरोध प्रदर्शन पर शिखर धवन की प्रतिक्रिया आई सामने, युवाओं से की खास अपील 

नीट पेपर लीग विरोध प्रदर्शन पर शिखर धवन की प्रतिक्रिया आई सामने, युवाओं से की खास अपील 

Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter X)

देश भर में जारी नीट पेपर लीग विरोध प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने युवाओं से सब्र और विश्वास रखने की अपील की है। गौरतलब है कि इस समय नीट पेपर लीग के चलते वर्तमान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं।

इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोंकझोंक की खबर सामने आई है। पुलिस ने छात्रों पर भारी लाठी चार्च का भी प्रयोग किया, जिसकी कुछ वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर किसी भी दिल पसीज जाए। इस बीच, धवन ने छात्रों से अपनी की, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

शिखर धवन की बड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि शिखर धवन ने आज नीट पेपर लीग के प्रदर्शन को लेकर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने कहा- “हमारे युवा देश का भविष्य हैं। उनके सपनों को समझना जरूरी है, लेकिन साथ ही मुश्किल समय में धैर्य रखना और देश की संस्थाओं व सरकार पर भरोसा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। मेरा मानना ​​है कि हर चुनौती का समाधान धैर्य से ही मिलता है। भारत हमेशा आगे बढ़ा है और भविष्य में भी आगे बढ़ता रहेगा।”

देखें शिखर धवन की इंस्टा स्टोरी

दूसरी ओर, छात्रों के इस प्रदर्शन को लेकर हाल में ही पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से पहली बार रिएक्शन सामने आया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- “हमारे युवाओं की भलाई और उनके भविष्य से ज़्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है! हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हमारे कदमों की कड़ी का ही एक हिस्सा है। जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”

আরো ताजा खबर

WPL इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालें एक नजर, स्मृति मंधाना इस नंबर पर

WPL history: 5 most expensive players (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने पिछले कुछ सालों में महिला क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।...

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे अमित मिश्रा, अब जाकर किया बड़ा खुलासा

Amit Mishra (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने अपने क्रिकेट करियर के मुश्किल समय को लेकर बड़ा खुलासा किया है।...

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन को लेकर भड़के मुरली कार्तिक, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

Murali Kartik (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने...

25 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027: धोनी ने स्वीकार की सीएसके की नाकामी, आरसीबी की सफलता पर दिया बड़ा बयान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस...