Skip to main content

ताजा खबर

21 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

21 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा की निकली लॉटरी, इंग्लैंड के रॉयल वनडे कप में करेंगे शिरकत

भारतीय बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को इंग्लैंड के घरेलू वन डे कप 2026 के लिए हैम्पशायर ने अपनी टीम में शामिल किया है। यह टूर्नामेंट 21 जुलाई से शुरू होगा और द हंड्रेड के साथ-साथ खेला जाएगा। ऐसे में कई बड़े इंग्लिश खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी में व्यस्त रहेंगे, जिसका फायदा उठाते हुए हैम्पशायर ने भारतीय बल्लेबाज को पूरे टूर्नामेंट के लिए अनुबंधित किया है। हैम्पशायर की मालिकाना कंपनी जीएमआर ग्रुप है, जो आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की भी मालिक है। ऐसे में आशुतोष को टीम से जोड़ना क्लब के लिए आसान रहा।

2. श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत की बड़ी तैयारी, खेलेगी 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी चार दिवसीय अभ्यास मैच के साथ शुरू करेगी। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है और इसका पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम 4 अगस्त को कोलंबो पहुंचेगी, जहां से उसकी तैयारियों का आगाज होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) मैदान पर चार दिन का अभ्यास मैच खेलेगी। यह मुकाबला खिलाड़ियों को श्रीलंका की पिच और मौसम के अनुसार खुद को ढालने का मौका देगा।

3. इन 3 बड़े कारणों की वजह से भारत इंग्लैंड से वनडे सीरीज 2-1 से हार गया

भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टी20 सीरीज में पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीतने वाली टीम इंडिया वनडे सीरीज भी 2-1 से गंवा बैठी। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम पूरी कोशिश के बावजूद 27 रन से मैच हार गई।

आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 होने के बावजूद भारत का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। 2027 वनडे विश्व कप अब ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में इस हार ने टीम प्रबंधन को कई सवालों के जवाब तलाशने पर मजबूर कर दिया है। आइए जानते हैं ऐसे 3 कारण जिसकी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा: 1. अनुभवहीन गेंदबाजी, 2. बल्लेबाज़ी क्रम में लगातार बदलाव पड़ा भारी, 3. बुमराह की गैरमौजूदगी का नहीं मिला विकल्प

4. क्या संन्यास लेने वाले हैं हिटमैन? लॉर्ड्स में शतक जमाने के बाद रोहित ने तोड़ी चुप्पी

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद कहा- “देखिए मेरा काम बल्ले से काम करना है। मैदान पर उतरना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है, जब से मैंने डेब्यू किया है, मुझे यही करने के लिए कहा गया है और मैं यही करता रहूंगा। जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से ही शोर-शराबा होता रहा है। जब तक मैं खेलता रहूंगा, यह शोर होता रहेगा। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मेरे लिए मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर कैसा प्रदर्शन करता हूं।”

5. वैभव सूर्यवंशी आगामी T20I सीरीज के लिए हरारे पहुंचे, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने पोस्ट किया वीडियो

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, टीम इंडिया अपने अगले असाइनमेंट यानी जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। आयरलैंड के खिलाफ टी20 में 0-2 और इंग्‍लैंड के खिलाफ 0-4 से टी20 हार के बाद, भारतीय टी20 टीम वापसी जिम्‍बाब्‍वे में वापसी करना चाहेगी। ऐसे में सभी की नजरें एक बार फिर वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो कि सोमवार को ही कुछ टीममेट और स्‍टाफ के साथ हरारे पहुंचे हैं। जिम्‍बाब्‍वे क्रिकेट ने इसका वीडिया अपने एक्‍स अकाउंट से शेयर किया है, जिसे क्रिकेट फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

6. ZIM vs IND: भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में देखने को मिलेगी अनोखी मैच टाइमिंग, इतने बजे से शुरू होंगे मैच

भारतीय क्रिकेट टीम फैंस को टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखने की आदत है, लेकिन इस सीरीज में फैंस को एक अनोखी मैच टाइमिंग देखने को मिलेगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे।  वहीं, सीरीज के शेड्यूल की बात करें तो पहला टी20 मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 25 जुलाई और सीरीज का तीसरा मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा। ये तीनों ही मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जाएंगे।

7. ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में पैट कमिंस की वापसी, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान

मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 13 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी। दिसंबर 2025 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की टीम में वापसी हो गई है। वह चोट की वजह से काफी लंबे समय से टीम का हिस्सा नहीं था। इसके अलावा मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन की भी वापसी हुई है।

8. बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट के नियमों में करने जा रहा बड़ा बदलाव, MCC के नए रूल को लागू करने के आदेश जारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी घरेलू सीजन से रेड बॉल मल्‍टी-डे क्रिकेट यानी रणजी ट्रॉफी के नियमों बदलाव करने जा रहा है। इस नियम के तहत दिन का आखिरी ओवर पूरा करना अनिवार्य होगा, भले ही ओवर के दौरान कोई विकेट गिर जाए। यह मैरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) का नया नियम है। बोर्ड ने इस नियम को लागू करने के लिए अपनी अधीन सभी स्‍टेट एसोसिएशन को नोट भेजकर एडवाइजरी जारी भी कर दी है।

আরো ताजा खबर

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...

SM Trends: 21 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आज ही के दिन, यानी 21 जुलाई 2014 को, इशांत शर्मा ने लॉर्ड्स में शॉर्ट-बॉल की बौछार करते हुए जबरदस्त बॉलिंग की थी। उन्होंने...

SL vs IND: इस सप्ताह घोषित हो सकती है टेस्ट टीम, वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर टिकीं चयनकर्ताओं की नजरें

SL vs IND: India likely to announce Test squad for Sri Lanka tour this week (image via X) अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सीनियर पुरुष चयन समिति के इस हफ्ते...