Skip to main content

ताजा खबर

‘हम कुछ भी नहीं जीत रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम पर जमकर बरसा पूर्व क्रिकेटर 

‘हम कुछ भी नहीं जीत रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम पर जमकर बरसा पूर्व क्रिकेटर 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)

टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली 2-1 से हार के बाद, भारतीय क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा निराश हैं। तो वहीं, अब इस वनडे सीरीज में हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। आकाश ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा हम कुछ भी नहीं जीत पा रहे हैं।

बता दें लाॅर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने बेन डकेट (141) की मैराथन पारी के चलते 388 रनों का एक मजबूत लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा। जबाव में भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर कुल 360 रन ही बना पाई। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 138 रनों की बड़ी पारी खेली, लेकिन यह टीम को जीत नहीं दिला पाई।

आकाश चोपड़ा की बड़ी प्रतिक्रिया

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के हवाले से कहा- “हमने एक और सीरीज गंवा दी है। यह कोई अच्छी बात नहीं है। असल में यह दुख की बात है क्योंकि हमने आयरलैंड में T20I सीरीज हारी, फिर इंग्लैंड से हारे और अब ODI सीरीज भी हार गए हैं। हम कुछ भी नहीं जीत पा रहे हैं। हमने अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और एक ODI सीरीज जीती थी। उसके अलावा हमने और क्या जीता है?”

आकाश ने आगे कहा “हमने वर्ल्ड कप तो जीता, लेकिन उससे पहले हम न्यूज़ीलैंड से वनडे सीरीज हार गए थे। उससे पहले हम साउथ अफ़्रीका से टेस्ट सीरीज भी हार गए थे। हम ज़्यादा मैच हार रहे हैं और कम जीत रहे हैं। बीच में वर्ल्ड कप जीतने की वजह से हम खुश तो हुए, लेकिन उसके अलावा हम बहुत सारे मैच हार रहे हैं। हमें हारने की आदत नहीं डालनी चाहिए।”

खैर, अब इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई को खेले जाने वाले पहले मैच से होगी। फैंस की उम्मीद है कि टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करेगी।

আরো ताजा खबर

जियोहाॅटस्टार नहीं बल्कि यहां देख पाएंगे आप भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज

AFG vs IND T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने...

14 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’ भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर...

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...