Skip to main content

ताजा खबर

10 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

10 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
morning cricket news headlines (image via getty)
morning cricket news headlines (image via getty)

1. ENG vs IND, 4th T20I: इंग्लैंड ने भारत पर नौ विकेट से करारी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा किया

गुरुवार 9 जुलाई, ब्रिस्टल में हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के बीच शतकीय साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड ने 6.1 ओवर बाकी रहते हुए यह जीत हासिल की और पांच मैचों की टी20आई सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इसके साथ ही, 2019 के बाद से सभी फॉर्मेट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की यह पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत है। इस हार के साथ ही, मार्च में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से टी20आई में भारत की जीत न पाने का सिलसिला छह मैचों तक पहुंच गया है।

संक्षिप्त स्कोर: भारत 158/7 (श्रेयस अय्यर 80*; जोफ्रा आर्चर 2-20, जोश टंग 2-36) इंग्लैंड से 13.5 ओवर में 159/1 (हैरी ब्रूक 79*, फिल साल्ट 59*; अर्शदीप सिंह 1-41)

2. चेन्नई में बिग बैश लीग का मैच: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा ऐलान

बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मैच चेन्नई में होगा, जिसमें 12 दिसंबर को एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स का मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा। इस बात की घोषणा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार, 10 जुलाई को की। यह पहली बार होगा जब बिग बैश लीग का कोई मैच किसी दूसरे देश में खेला जाएगा, और बीबीएल आयोजकों का कहना है कि उन्हें इस मैच के लिए भारी भीड़ की उम्मीद है।

3. ENG vs IND: इंग्लैंड से भारत को लगातार सीरीज में हार मिलने के बाद श्रेयस अय्यर का ‘ट्रांजिशन’ पर बयान

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में अय्यर ने कहा, “मैं निश्चित रूप से अपने प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन देखिए, अगर इससे टीम को जीत नहीं मिलती, तो इसका कोई खास मतलब नहीं रह जाता। इसलिए मुझे इस बात का दुख है, क्योंकि जब भी मैं खेलता हूं, तो अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मेरी टीम जीते। लेकिन दुर्भाग्य से, आज ऐसा नहीं हो सका। निश्चित रूप से अगले मैच का इंतजार रहेगा।”

उन्होंने कहा, “यह ट्रांजीशन का दौर है और हमसे गलतियां होंगी। हमें यह समझना होगा कि नई परिस्थितियों के अनुसार ढलना कितना जरूरी है। मुझे यकीन है कि टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो जल्दी सीखते हैं और वे खुद का आकलन करेंगे।”

4. ZIM vs BAN, 2nd ODI: बेन करन, ब्रैड इवांस के शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज पर कब्जा किया

बेन करन की शानदार नाबाद 111 रन की पारी और ब्रैड इवांस के तूफानी 58 रनों की बदौलत जिम्बाब्वे ने हरारे में बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मैच में 13 रनों से जीत हासिल की। ​​उनकी 99 रनों की अहम साझेदारी ने मेजबान टीम को 247-6 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में, तंजिद हसन और तौहीद हृदोय की हाफ-सेंचुरी के बावजूद बांग्लादेश की टीम 234 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे जिम्बाब्वे को 2-0 की अजेय बढ़त मिल गई और उसने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली।

5. घुटने की चोट के कारण अश्विन MLC 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं

भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दाहिने घुटने की चोट के कारण 2026 मेजर लीग क्रिकेट सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते हुए, अश्विन चोट लगने से पहले सिर्फ एक मैच में खेले थे। फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए उनकी जगह अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल को टीम में शामिल किया है।

6. ZIM vs BAN: मुस्तफिजुर जिम्बाब्वे दौरे से बाहर, ‘द हंड्रेड’ की शुरुआत में भी नहीं खेल पाएंगे

बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पहले वनडे मैच के दौरान ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग टियर (मांसपेशी फटने) की वजह से जिम्बाब्वे दौरे के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। इस चोट से उबरने के लिए उन्हें बांग्लादेश में लगभग चार हफ्ते के रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी, जिससे इंग्लैंड के शॉर्ट-फॉर्मेट टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ में उनकी भागीदारी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

7. ENG W vs IND W 2026: आज (10 जुलाई) से मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एकमात्र टेस्ट मैच शुरू होगा

इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत 10 जुलाई, शुक्रवार से लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर होगी। यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले लाॅर्ड्स मैदान पर कभी भी महिला टीमों के बीच टेस्ट मैच नहीं खेला गया गया है। मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत हासिल कर, इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराना चाहेंगी।

8. ‘बिना खेले वापस नहीं लौटना चाहता’ – टीम इंडिया में चुने जाने पर प्रभसिमरन सिंह ने युवराज और रिकी पोंटिंग को दिया कामयाबी का श्रेय

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को हाल ही में जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम में चुना गया है। संजू सैमसन की जगह बैकअप विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुने गए इस 25 साल के ओपनर ने बताय की वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी उन्हें यह खुशखबरी मिली थी। बहुत खुश होकर उन्होंने अपना वर्कआउट बीच में ही रोक दिया और परिवार के साथ इस पल का जश्न मनाने के लिए घर की ओर भाग गए थे।

अपनी जर्नी पर बात करते हुए, इस बल्लेबाज ने अपने तकनीकी और मेन्टल ग्रोथ के लिए भारतीय दिग्गज युवराज सिंह और महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को श्रेय दिया। युवराज सिंह, जिन्होंने अभिषेक शर्मा सहित पंजाब के कई युवा खिलाड़ियों को मेंटर किया है, उन्होंने टीम घोषणा के बाद प्रभसिमरन से फोन पर लंबी बातचीत की। प्रभसिमरन ने खुलासा किया कि युवराज ने अनमोल अनुभव साझा किए, जो उन्हें हमेशा “गेंदबाज से एक कदम आगे रहने” की सलाह देते हैं।

আরো ताजा खबर

अर्शदीप सिंह की चमक सकती है किस्मत, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में मिल सकता है मौका

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर व्यस्त है। इस दौरे पर टी20 और वनडे मुकाबलों के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।...

NZ vs IND 3rd T20I Weather Report: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा तीसरा T20, जानें वेलिंगटन के मौसम का हाल 

Hnry Stadium, Wellington (Image Credit- Twitter X) NZ vs IND 3rd T20I Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर,...

वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूर्व भारतीय कप्तान ने चुने पांच तेज गेंदबाज, शमी-हर्षित को नहीं दी जगह

Mohammed Shami and Harshit Rana (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वनडे विश्व कप 2027 को लेकर अपनी पसंद के पांच तेज...

गोवा में 16 दिसंबर को होगा IPL 2027 का मिनी ऑक्शन, BCCI ने लगाई मुहर

BCCI Confirms IPL 2027 Mini-Auction for December 16 in Goa (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027...